फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी सलमान खान के डर से अर्जुन कपूर ने मलाइका से बनाई थी दूरी, 2 साल बाद फिर बढ़ीं नजदीकियां

Mon, 27 Aug 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर
जाह्नवी कपूर और खुशी के साथ अर्जुन कपूर का यह पहला रक्षाबंधन था। अर्जुन ने अपनी तीनों बहनों से राखी बंधवाई । रक्षाबंधन से एक दिन पहले अर्जुन अपनी बहन जाह्नवी के साथ लैक्मे फैशन वीक 2018 के इवेंट में स्पॉट किए गए ।
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन कपूर
पहली बार लैक्मे फैशन वीक में जाह्नवी कपूर ने भी रैंप वॉक किया । इस इवेंट में सबकी निगाहें उस वक्त अर्जुन कपूर पर जा रुकीं जब वो मलाइका अरोड़ा के बगल में जाकर बैठ गए । पिछले काफी समय से ये खबर आ रही थी कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ।

विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर
दोनों ने कभी मीडिया के सामने आकर अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया । दोनों का रिश्ता तब चर्चा में आया था जब मलाइका ने 2 साल पहले अरबाज खान से अपना रिश्ता खत्म कर तलाक ले लिया था । मलाइका, अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं । 

 

4 of 5
अर्जुन कपूर
दोनों के अफेयर की खबरों के चलते ही सलमान खान, अर्जुन से नाराज रहते हैं । दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते हैं। जबकि सलमान, अर्जुन के पापा बोनी कपूर के काफी करीब हैं । सलमान की नाराजगी और बोनी कपूर की सलाह पर अर्जुन ने मलाइका से दूरी बना ली थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर
लंबे समय बाद दोनों एक-दूसरे के साथ फिर देखे गए । अर्जुन के बगल में जाह्नवी कपूर भी बैठी थीं । अर्जुन, मलाइका से नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर से बात कर रहे थे । अब दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें