फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन-मलाइका के रिश्ते को लेकर पहले भी फैली हैं ये 5 अफवाहें

Sat, 30 Mar 2019 07:05 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : file photo
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने रिश्ते की कभी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कुछ करीबी रिश्तेदार इन दोनों के रिश्ते की बात जरूर कह चुके हैं। अर्जुन और मलाइका के एक दूसरे को डेट करने की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। ऐसे में शादी की तारीख तय होने की खबर हैरान करने वाली थी, जिसपर बोनी और मलाइका का बयान भी आ चुका है।
विज्ञापन

2 of 6
Arjun Kapoor Malaika Arora - फोटो : instagram
डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा कि अर्जुन और मलाइका क्रिश्चियन रिवाज से अप्रैल में शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह सेरेमनी प्राइवेट होगी। इसमें रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों का अफेयर इस वजह से ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला अधिक है। बता दें कि अरबाज और मलाइका 18 साल तक साथ रहे। दोनों का एक बेटा अरहान भी है, जिसे मलाइका के रिश्ते पर आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
malaika arjun
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि मलाइका को कपूर खानदान ने स्वीकार भी कर लिया है। यह दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। हाल ही में एक चैट शो के दौरान मलाइका ने अर्जुन को लेकर कहा था कि वह मुझे ऐसे भी और वैसे भी पसंद है। हाल ही में यह दोनों एक साथ मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर स्पॉट हुए थे। आकाश अंबानी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी हिस्सा लेने के लिए दोनों साथ रवाना हुए थे। 

4 of 6
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : instagram
अर्जुन कपूर की मलाइका से जान पहचान सलमान खान के घर पर ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। बताते हैं कि यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। अरबाज खान ने इस रिश्ते पर एतराज जताया तो मलाइका ने अरबाज के साथ रहना छोड़ दिया। 45 साल की मलाइका दो साल पहले मशहूर निर्माता अभिनेता अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। दोनों की शादी 1998 में हुई थी। अरबाज अब मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं । 
विज्ञापन

5 of 6
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : instagram
अर्जुन और मलाइका के रिश्तों ने बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस पर भी काफी असर डाला है। वह सलमान खान के साथ अपनी फिल्म 'वांटेड' की सीक्वेल बनाने की तैयारी करते रहे हैं, लेकिन अर्जुन कपूर से नाराज सलमान खान ने इससे इनकार कर दिया। बोनी कपूर भी अर्जुन कपूर के इस रिश्ते से खुश नहीं हैं, उनकी कोशिश है कि किसी तरह अर्जुन अपनी जिद छोड़ दें। देखना होगा कि यह दोनों अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान कब तक करते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
malaika arora arjun kapoor
अगले ही दिन मलाइका ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि यह सच नहीं है। अब बोनी और मलाइका के बयान से साफ लग रहा है कि दोनों की शादी फिलहाल तो नहीं होने जा रही है, लेकिन इस मुद्दे पर अभी तक अर्जुन का कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि आए दिन अर्जुन-मलाइका कभी लंच तो कभी किसी पार्टी में एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। ऐसे में शादी की रस्मों से जुड़ी इस तरह की खबर आना काफी बड़ा सरप्राइज है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें