फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर फैमिली के इन 3 लोगों की वजह से टूट सकता है अर्जुन और मलाइका का रिश्ता

Fri, 18 Jan 2019 03:52 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
malaika arora
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अक्सर दोनों को किसी ना किसी पार्टी और डेट पर साथ में देखा जाता है। अब तो मलाइका की अर्जुन के घरवालों से भी नजदीकियां बढ़ने लगी हैं । पिछले दिनों क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी में मलाइका, अर्जुन के घर पर पार्टी करने के लिए पहुंची थीं । 
विज्ञापन

2 of 6
arjun kapoor malaika arora khan - फोटो : amar ujala
खबरों की मानें तो अर्जुन और मलाइका अब अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं । इसके लिए उन्होंने सबसे पहले नया घर खरीदने की प्लानिंग की है । दोनों अपने लिए एक घर देख रहे हैं । इसके लिए उन्होंने कई रियल इस्टेट कंपनी से संपर्क किया है । 
विज्ञापन

3 of 6
malaika arora
जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन इनके रिश्ते में 3 लोग विलेन बनकर सामने आ रहे हैं । इसमें पहला नाम है सोनम कपूर का । जी हां, सोनम को मलाइका बिल्कुल पसंद नहीं हैं । वाे नहीं चाहती कि दोनों की शादी हो। इतना ही नहीं वो तो अर्जुन को हिदायत भी दे चुकी हैं कि वह मलाइका से दूर रहा करें ।

4 of 6
malaika arora arjun kapoor
खबरों की मानें तो एक पार्टी के दौरान सोनम और मलाइका के बीच छोटी सी अनबन हो गई थी। बस फिर क्या था उस दिन के बाद से मलाइका और सोनम ने कभी भी बात नहीं की। इसी वजह से सोनम नहीं चाहतीं कि अर्जुन की शादी मलाइका से हो । 
विज्ञापन

5 of 6
arjun malaika and boney kapoor - फोटो : twitter
सोनम के अलावा दो और लोगों को मलाइका और अर्जुन का रिश्ता नागवार गुजर रहा है। हम बात कर रहे हैं अर्जुन के पिता बोनी और बहन अंशुला की। ये दोनों भी नहीं चाहते है कि अर्जुन की नजदीकियां मलाइका के साथ बढ़ें । पिछले दिनों खबर आई थी कि सलमान ने मलाइका और अर्जुन के रिश्तों की वजह से ही बोली कपूर की 'नो एंट्री' छोड़ दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
malaika arora arjun kapoor
इन 3 लोगों के अलावा अर्जुन के परिवार में कई लोग हैं जो मलाइका को अपने घर की बहू बनाना चाहते हैं । इसमें संजय कपूर, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर शामिल हैं । पिछले दिनों संजय कपूर ने अपनी एक पार्टी में मलाइका को बुलाया था । वहीं अनिल कपूर भी कह चुके हैं कि अगर अर्जुन को मलाइका पसंद हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है । वहीं अक्सर मलाइका और जाह्नवी को साथ देखा जाता है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें