मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । अक्सर दोनों को डेट पर जाते स्पॉट किया जाता है । वहीं दूसरी ओर अरबाज खान (Arbaaz Khan) भी अपनी गर्लफ्रेंड जार्जिया एंड्रियानी से शादी करने का मन बना चुके हैं । एंड्रिया खान परिवार के छोटे-बड़े हर फंक्शन में शामिल होती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
arhaan khan
इस बीच मलाइका और अरबाज को पीछे छोड़ उनका बेटा अरहान चर्चा में आ गया है । दरअसल, बॉलीवुड का एक बड़ा प्रोजेक्ट अरहान के हाथ लगा है । स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार, अरहान अब प्रभुदेवा को फिल्म 'दबंग 3' में असिस्ट करने जा रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
arhaan khan
अरहान अभी 16 साल के हैं और इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना गर्व की बात है । बेटे को ये बड़ा प्रोजेक्ट मिलने से मलाइका और अरबाज बहुत खुश हैं । भले ही दोनों अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हों लेकिन बेटे की खुशी के लिए अक्सर साथ नजर आते हैं ।
4 of 5
दबंग 3
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'दबंग 3' की शूटिंग अप्रैल महीने में शुरू होने जा रही है। फिल्म में एक बार फिर सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में दिखाई देंगी। दबंग के पहले दोनों पार्ट सुपर हिट रहे थे । ऐसे में फैंस तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।
इस बार फिल्म में एक आइटम सॉन्ग भी होगा जिसके लिए करीना कपूर को कास्ट किया गया है । इससे पहले भी करीना कपूर 'फेवीकॉल से' जैसा हिट आइटम सॉन्ग दे चुकी हैं । वहीं मलाइका का आइटम नंबर 'मुन्नी बदनाम हुई' भी सुपरहिट हुआ था ।