फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के कैमरे में कैद हुई गर्ल्स नाइट आउट की तस्वीरें, सफेद ड्रेस में मलाइका ने ढाया कहर

Thu, 25 Jul 2019 07:04 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दोस्तों के साथ मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मलाइका अरोड़ा और उनकी दोस्त अक्सर गर्ल्स नाइट आउट करती ही रहती हैं। ऐसे ही एक गर्ल्स नाइट आउट की कुछ तस्वीरें अमर उजाला के कैमरे में भी कैद होगई हैं। मायानगरी के इस रेस्त्रां से निकलते इन सभी महिलाओं को डिनर करके निकलते वक्त स्पॉट किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
दोस्तों के साथ मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
यहां मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी बहन अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर, सीमा खान, महीप कपूर और डेलनाज़ दारूवाला नज़र आईं। सभी के चेहरे पर यह मुस्कान इनका उत्साह जाहिर कर रही है। आखिर दोस्तों के साथ बिताया समय किसे नहीं पसंद है। 
विज्ञापन

3 of 5
दोस्तों के साथ मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
लेकिन इन सबमें लाइमलाइट की हकदार तीन ही अदाकाराएं रहीं। पहली हैं अमृता अरोड़ा। ये फ्लॉरल ड्रेस अमृता पर बेहद ही फब रही है। इस ड्रेस के साथ पहनी ये हाई हील्स, इस ड्रेस पर बिलकुल फिट बैठती है। 

4 of 5
अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इनके बाद हैं करिश्मा कपूर। करिश्मा हाल ही में डी आई डी के एक एपिसोड में नज़र आईं थीं। करिश्मा इस तस्वीर में बेहद उत्साहित लग रही हैं। ये गर्ल्स नाइट आउट करिश्मा को लगता है बेहद पसंद आई है। इनके चेहरे की रौनक इस बात का प्रमाण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोस्तों के साथ मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इन सबमें सबसे ज्यादा स्टाइलिश और खूबसूरत मलाइका ही दिखीं। मलाइका की यह सफेद ड्रेस मानो सभी पर कहर ढ़ा रही हो। मलाइका का फिटनेस क्रेज हरदम रंग लाता है। आप देखकर कह नहीं पाएंगे, कि मलाइका 40 की उम्र कबकी पार कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें