फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sohail Seema Divorce: शादी के 24 साल बाद अलग होंगे सोहेल और सीमा खान, पढ़ें बी- टाउन के तलाक की पांच चर्चित कहानियां

Fri, 13 May 2022 04:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में अक्सर कई रिश्तों के बनने और बिगड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स मौजूद हैं जिन्होंने बेशुमार प्यार के बाद भी अपने लंबे रिश्ते का अंत कर दिया।
विज्ञापन
1 of 7
तलाक की 5 मशहूर कहानियां - फोटो : Social media

मनोरंजन जगत में अक्सर कई रिश्तों के बनने और बिगड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स मौजूद हैं जिन्होंने बेशुमार प्यार के बाद भी अपने लंबे रिश्ते का अंत कर दिया। हाल ही में बी- टाउन से ऐसी ही एक खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव ने अपने 24 साल लंबे रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। दोनों को शुक्रवार को तलाक की अर्जी देने फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। इससे पहले बीते दिनों ही सोहेल खान के बड़े भाई अरबाज खान के तलाक को पांच साल पूरे हुए थे। मनोरंजन जगत में ऐसे कई कपल्स और उनके तलाक के किस्से मशहूर हैं। आइए जानते हैं इंडस्ट्री के ऐसे ही स्टार कपल के बारे में- 

विज्ञापन

2 of 7
ऋतिक रोशन और सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और सुजैन खान

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान बॉलीवुड की पंसदीदा जोड़ियों में से एक थीं। दोनों को फैंस साथ में बेहद पसंद करते थे। लेकिन कहा जाता है कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की वजह से यह कपल अलग हो गया। साल 2014 में दोनों ने एक-दूसरे से शादी के 14 साल बाद कानूनी तौर पर तलाक ले लिया था।
 
विज्ञापन

3 of 7
आमिर खान, रीना दत्ता - फोटो : Social media

आमिर खान और रीना दत्ता

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने रीना दत्ता से पहली शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे भी हैं। हालांकि, शादी के 16 साल बाद आमिर खान और रीना दत्ता ने 2002 में अपनी शादी को खत्म कर दिया। कहा जाता है कि उनके तलाक की वजह किरण राव बनी थीं।

4 of 7
सैफ अली खान और अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान और अमृता सिंह

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी उम्र से बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से साल 1991 में शादी की थी। हालांकि, दोनों की यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और दोनों शादी के 13 साल बाद साल  2004 में अलग हो गए। खबरों की मानें तो सैफ की मॉडल रोजा के साथ नजदीकियां बढ़ रही थीं। अमृता से तलाक होने के बाद वह रोजा को डेट करने लगे थे, लेकिन 3 साल बाद वह अलग हो गए।
विज्ञापन

5 of 7
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत जहां और निखिल जैन
बंगीला अभिनेत्री नुसरत जहां ने 2019 में बिजनसमैन निखिल जैन से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया। साल 2021 में नुसरत और निखिल ने तलाक ले लिया था। इस दौरान नुसरत का नाम बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ जोड़ा गया था। ऐसी खबरें आईं कि नुसरत और यश के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। 
विज्ञापन

6 of 7
आमिर खान और किरण राव - फोटो : social media

आमिर खान और किरण राव

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने पहली पत्नी रीना राव से तलाक में बाद 28 दिसंबर 2008 में किरण राव से शादी की थी। हालांकि, उनका यह रिश्ता भी आखिरकार टूट गया। एक्टर ने साल 2021 में अपनी दूसरी शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया। दूसरे तलाक के बाद आमिर खान का नाम एक्ट्रेस फातिमा शेख के साथ जोड़ा गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान इंडस्ट्री के मशहूर कपल्स में से एक थे। पांच साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके बीच दूरियां आनी शुरू हो गईं और फिर 11 मई, 2017 को दोनों ने अपने 18 साल लंबे रिश्ते का अंत कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें