फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली की फिल्म 'मलाल' की एक्ट्रेस का प्रियंका चोपड़ा के साथ अनोखा कनेक्शन, खुलेआम कर चुकी हैं तारीफ

Wed, 19 Jun 2019 01:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Priyanka Chopra and Sharmin Segal - फोटो : file photo
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही शर्मिन सहगल इन दिनों अपनी फिल्म के प्रोमोशन में काफी व्यक्त है। इस फिल्म से अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मिजान भी हिंदी सिनेमा में अभिनय की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में इन दोनों की जोड़ी लोगों मे काफी पसंद की गई। इसी बीच शर्मिन सहगल और हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बीच एक अनोखा कनेक्शन सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 4
priyanka chopra - फोटो : file photo
फिल्म 'मैरी कॉम' और 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान शर्मिन ने बतौर सहायक निर्देशक प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया है। इसके अलावा प्रियंका और शर्मिन के बीच एक और कनेक्शन सामने आया है। प्रियंका फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काशीबाई के किरदार में एक पारंपरिक मराठी महिला के रूप में नजर आई और उनके इस वेशभूषा की काफी तारीफ भी की गई। इस लुक के लिए प्रियंका के मेक अप आर्टिस्ट उदय शिराली ने काफी मदद की और उदय शिराली ने ही 'मलाल' में शर्मिन का भी मेक अप किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
Malaal trailer out - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म 'मलाल' में नवरात्रि वाली सीक्वेंस के लिए फिल्माए गए गाने में शर्मिन को पारंपरिक मराठी लड़की के वेशभूषा में उदय शिराली ने तैयार किया और उसके लिए कॉस्ट्यूम तैयार किया है आस्था गनपत मलपेकर ने। आस्था ने ही 'बाजीराव मस्तानी' में काशीबाई का भी पहनावा तैयार किया था। इस तरह से 'बाजीराव मस्तानी' की काशीबाई और 'मलाल' की आस्था त्रिपाठी यानी शर्मिन को तैयार करने वाले मेकअप आर्टिस्ट और ड्रेस डिजाइनर एक ही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Sharmin Segal - फोटो : instagram
इस बारे में बात चलने पर शर्मिन कहती हैं, "प्रियंका मेरी प्रेरणा हैं, सिर्फ अभिनय को लेकर ही नहीं बल्कि काम के प्रति समर्पण और फोकस को लेकर भी वह मेरे लिए प्रेरणा रही हैं। मैंने प्रियंका के साथ 'बाजीराव मस्तानी' और 'मैरी कॉम' दोनों फिल्मों में काम किया। उनके मेकअप आर्टिस्ट के साथ काम करना मेरे लिए गजब का अनुभव रहा।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें