फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला से इंटरव्यू में 'मलाल' एक्ट्रेस शर्मिन बोलीं, '5 साल पहले हुई दुर्घटना ने बदल दिया नजरिया'

Wed, 03 Jul 2019 08:02 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Meezaan and Sharmin Segal - फोटो : social media
'मैरी कॉम', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों की सहायक निर्देशक शर्मिन सहगल की बतौर अभिनेत्री पहली फिल्म 'मलाल' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। संजय लीला भंसाली की भांजी के तौर पर पहचानी जाने वाली शर्मिन सहगल का इरादा अभिनय के अलावा आगे निर्देशन और फिल्म निर्माण में भी नाम कमाने का है। 
विज्ञापन

2 of 7
शर्मिन सहगल और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली के साथ मामा-भांजी का रिश्ता एक कलाकार और सर के स्तर तक कैसे पहुंचा?
मैं जब 11 साल की थी बस तब तक ही मैं एक भांजी थी। उस उम्र के बाद मैंने उनके काम को समझना शुरू किया और जाना कि हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी क्या जगह है। कभी कभी तो यह भी ख्याल आता है कि 'देवदास' जैसी फिल्म उन्होंने बनाई कैसे होगी। एक उम्र के बाद अब उनके लिए इज्जत अपने आप आती है। अब जब परिवार के साथ भी होती हूं, तब भी मैं उन्हें संजय सर ही कहती हूं।' 
विज्ञापन

3 of 7
Sharmin Segal - फोटो : Amar Ujala
आपकी पहचान संजय लीला भंसाली की भांजी के तौर पर होती है तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होती है?
'मैं संजय लीला भंसाली की भांजी हूं और रहूंगी। मेरा नाम उनसे जुड़ा है, यह मैंने खुद नहीं चुना है। मेरा नाम शर्मिन है लोग तो यह नाम भी गलत तरह से बोलते हैं। पर एक अभिनेता के तौर पर मैं वह सब हूं जो दर्शक मेरे बारे में सोचते हैं। हर दर्शक की एक अलग सोच और नजरिया होता है, अगर वह मुझे इस फिल्म के बाद भी भांजी बुलाएं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।' 

4 of 7
Malaal - फोटो : twitter
‘संजय सर’ के साथ अपने अब तक के अनुभव के बारे में हमारे पाठकों को बताएं? 
'सबसे पहली फिल्म 'मैरीकॉम' थी फिर 'बाजीराव मस्तानी'। हर एक कलाकार का सपना होता है उनके साथ काम करने का,  वैसा ही मेरा भी रहा है। लेकिन उस लायक बनने से पहले मुझे उस मुकाम तक पहुंचना जरूरी है। इसीलिए मैंने इन फिल्मों पर काम किया ताकि पहले मैं फिल्म मेकिंग सीख जाऊं। मैंने एक्टिंग स्कूल में भी वही सीखा जिसकी जरूरत थी। मैं उनके निर्देशन में काम करना चाहती हूं।' 
विज्ञापन

5 of 7
Sharmin Segal - फोटो : instagram
वंशवाद के सवालों का सामना कैसे करती हैं? 
'सिनेमा में वंशवाद है और इसे झुठलाया नहीं जा सकता। हर कलाकार यहां वंशवाद की वजह से ही नहीं काम कर रहा है। करियर के शुरूआती दौर में इससे भले मदद मिलती हो लेकिन आपका भविष्य आपकी मेहनत ही तय करती है न कि आप किस परिवार से हैं।' 
विज्ञापन

6 of 7
Malaal - फोटो : twitter
आपके साथ दुर्घटनाएं बहुत होती हैं, सबसे भयानक दुर्घटना कौन सी रही?
'हां, अब तक मेरे साथ छह दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे खतरनाक दुर्घटना पांच साल पहले अमेरिका में पढ़ाई के दिनों में हुई। इतनी भीषण दुर्घटना थी कि मैं जिंदा कैसे बची, इस पर भी हैरत होती है। धड़ाम की आवाज हुई और आंखें मैंने सीधे अस्पताल में खोली। जान्हवी थी उन दिनों साथ में। इसी के बाद जिंदगी को लेकर मेरा नजरिया बदल गया। 'मलाल' के सेट पर भी बाइक में पैर फंसने से मैं दूर तक घिसटती चली गई। लेकिन अगले दिन सुबह पांच बजे मैं शूटिंग पर मौजूद थी। हर दुर्घटना के साथ मेरा इरादा और मजबूत होता गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sharmin Segal and Priyanka Chopra - फोटो : twitter
इस फिल्म के बाद क्या योजनाएं हैं? 
'मैं हर तरह का सिनेमा करना चाहती हूं। मेरी प्रेरणा प्रियंका चोपड़ा हैं। मैं उनकी तरह ही दिन रात काम करना चाहती हूं। निर्देशन, निर्माण, लेखन और अभिनय सब करना है। अभिनय मेरा जुनून है। एक मुकाम पर पहुंचने के बाद निर्देशन भी करना चाहती हूं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें