फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के फ्लॉप होने का गम नहीं झेल पाई ये एक्ट्रेस, अब गुमनामी की जिंदगी जीने को हुई मजबूर

Sat, 11 Nov 2017 03:49 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
माला सिन्हा
80 के दशक की पॉपुलर हीरोइन माला सिन्हा आज अपना 81वां जन्मदिन मना रही हैं। माला सिन्हा का नाम ऐसी एक्ट्रेस में गिना जाता है जिनके पास हुस्न के साथ हुनर भी था। उस जमाने में माला दर्शकों के दिलों पर राज करती थीं। अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर हिट फिल्में देने वाली माला सिन्हा ने पांच दशक तक सिनेमा जगत में काम किया।
विज्ञापन

2 of 9
माला सिन्हा
लंबे समय से पर्दे से दूर माला सिन्हा कभी-कभार कैमरे के सामने आती है। नेपाल में जन्मी माला जब अपने शुरुआती दौर में एक बॉलीवुड प्रोड्यूसर से मिलीं तो उन्होंने माला की खूब बेइज्जती ‌की थी। प्रोड्यूसर ने कहा कि पहले शीशे में जाकर अपना चेहरा तो देखो। ऐसी भद्दी नाक को लेकर हीरोइन बनने का सपना देखती हो। लेकिन इसके बाद भी माला ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा ही लिया। 

पढ़ें- इस शादीशुदा हीरोइन पर आया था आशुतोष राणा का दिल, सेट से धक्के मारकर निकाल दिए गए थे
विज्ञापन

3 of 9
माला सिन्हा
माला के पिता अल्बर्ट सिन्हा बंगाल से थे। इसी कारण लोग उन्हें नेपाली-भारतीय बाला कहते थे। उनकी मां नेपाल की रहने वाली थीं। माला के बचपन का नाम आल्डा था। जब वो स्कूल जाती थीं तो उनके दोस्त उन्हें डालडा कहकर चिढ़ाते थे। वहीं माला के माता-पिता उन्हें बेबी कहते थे। इसलिए कई दोस्त उन्हें डालडा सिन्हा तो कई बेबी सिन्हा कहने लगे। माला को ये दोनों ही नाम बिलकुल पसंद नहीं थे। 

पढ़ें- वर्दी पहने शख्स ने विद्या से कहा- 'पैसे लेकर जिस्म दिखाती हो, एक जवान ने देखा तो आफत आ गई'

4 of 9
mala sinha
माला ने अपना नाम बदलकर माला सिन्हा रख लिया। फिल्मों की शुरुआत उन्होंने बंगाली फिल्मों से की थी। एक बार जब वो फिल्म के सिलसिले में मुंबई आईं तो यहां उनकी मुलाकात उस जमाने की फेमस एक्ट्रेस गीता बाली से हुई। उन्होंने ही माला को डायरेक्टर केदार शर्मा से मिलवाया। केदार शर्मा को माला बहुत पसंद आईं और उन्होंने अपनी फिल्म 'रंगीन रातें' में बतौर अभिनेत्री काम दिया। 

पढ़ें- इंटीमेट सीन में ऐसा बहका था हीरो, कट बोलने के बाद भी खोल दी थी हीरोइन की ड्रेस
विज्ञापन

5 of 9
mala sinha
कहा जाता है कि माला सिन्हा को बॉलीवुड में स्‍थापित करने वाले केदार शर्मा ही हैं। फिल्मों में काम करने से पहले माला रेडियो के लिए गाती थीं। माला बेहद खूबसूरत थीं। इसलिए किसी ने उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह दी। सलाह मानकर माला मुंबई आ गईं। यहां उन्हें पहली फिल्म के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। एक प्रोड्यूसर ने तो माला को उनकी नाक को लेकर काफी बेइज्जत किया था। 
विज्ञापन

6 of 9
mala sinha
माला इस बात को कभी भूल नहीं पाईं। इसके बावजूद माला बॉलीवुड में काफी सक्सेस हुईं। 1957 में आई फिल्म 'प्यासा' की स्क्रिप्ट पहले मधुबाला के लिए लिखी गई थी। लेकिन किसी वजह से मधुबाला इस फिल्म में काम नहीं कर पाईं और ये फिल्म माला सिन्हा को मिल गई। इस फिल्म ने माला की किस्मत बदल दी। एक बार माला सिन्हा ने जीनत अमान और परवीन बॉबी पर एक ऐसा कमेन्ट किया था, जिसे सुन ये दोनों एक्ट्रेस काफी नाराज हुई थीं।
विज्ञापन

7 of 9
mala sinha
उन्होंने दोनों एक्ट्रेस के बारे में कहा था, 'वे दोनों एक्ट्रेस कम और मॉडल ज्यादा हैं। मॉडल के पास दिखाने के लिए सिर्फ शरीर होता है।' माला सिन्हा अपने जमाने की सदाबहार एक्ट्रेस रहीं और दर्शक उन्हें काफी पसंद करते थे। माला अपने पिता से बहुत डरती थीं। वो जब शूटिंग पर जाती थीं तो भले ही किसी भी लिबास में जाएं, लेकिन घर बड़ी सादगी के साथ आती थीं।

8 of 9
mala sinha
माला सिन्हा के बारे में कहा जाता है कि वो बेहद कंजूस थीं। ये कंजूसी उन्होंने अपने पिता से सीखी थी। अपने पिता की तरह ही उन्हें भी पैसों की लालची कहा जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार उनके घर पर इनकम टैक्स वालों ने छापा मारा, जिसमें उनके बाथरूम की दीवार से 12 लाख रुपए बरामद हुए थे। 
विज्ञापन

9 of 9
mala sinha
माला के पिता ने कभी कोई नौकर नहीं रखा। इसलिए शूटिंग से घर लौटने के बाद वो किचन में खुद खाना बनाया करती थीं। माला सिन्हा के पति का नाम चिदंबर प्रसाद लोहानी है। उनकी एक बेटी भी है, प्रतिभा। प्रतिभा ने बॉलीवुड में बड़े ही जोर-शोर से एंट्री की थी लेकिन उतनी ही तेजी से फ्लॉप भी हो गईं। बेटी के असफल होने के बाद माला सिन्हा ने पार्टीज में जाना बंद कर दिया। वो अब लाइम लाइट से काफी दूर रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें