फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकअप कलाकार पंढरी जुकर का निधन और 33 साल बाद 'मिस्टर इंडिया' की होगी वापसी, पढ़िये पांच बड़ी खबरें

Mon, 17 Feb 2020 11:52 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
नरगिस से लेकर करीना कपूर तक और दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान तक का मेकअप करने वाले हिंदी फिल्म जगत के मशहूर मेकअप कलाकार पंढरी जुकर का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। देश की आजादी के दिनों में फिल्म इंडस्ट्री में बिना परिवार की मर्जी के मेकअप की दुनिया में आए पंढरी जुकर को लोग पंढरी दादा के नाम से जानते रहे हैं। 88 साल के पंढरी दादा ने अपने जीवन के साठ साल हिंदी सिनेमा को दिए।



चला गया मेकअप का वो चितेरा, जिसके लिए अमिताभ बच्चन ने हफ्ते भर नहीं धोया चेहरा
विज्ञापन

2 of 5
Mr. India - फोटो : Social Media
90 के दशक की मशहूर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' फिर एक बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। 'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अली अब्बास जफर इस फिल्म की ट्रिलॉजी (नाटकत्रय) बनाने जा रहे हैं, जोकि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इसके लिए उन्होंने जी स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाया है। अली अब्बास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा की है।

33 साल बाद 'मिस्टर इंडिया' की होगी पर्दे पर वापसी, सलमान खान के इस निर्देशक ने किया एलान
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : Social Media
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म लव आज कल को लेकर खूब चर्चा में हैं। उनकी फिल्म को लोगों को मिला जुला रिस्पांस मिल रहा है बावजूद इसकी कमाई 27.25 करोड़ रुपये की हो चुकी है। हाल ही में सारा ने बताया कि उन्हें अमेरिका के एयरपोर्ट पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अमेरिका के एयरपोर्ट पर क्यों रोक ली जाती हैं सारा अली खान, अधिकारी करते हैं पूछताछ

4 of 5
Sonam Kapoor, Mohan Bhagwat - फोटो : ट्विटर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि तलाक के ज्यादातर मामले पढ़े-लिखे और संपन्न परिवारों में ही देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों शिक्षा और आर्थिक संपन्नता के साथ लोगों में घमंड भी आ रहा है, जिसके कारण परिवार टूट रहे हैं। इसके बाद सोनम कपूर ने ट्वीट कर कहा- 'कौन समझदार इंसान ऐसी बातें करता है? पिछड़ा हुआ मूर्खतापूर्ण बयान।'

मोहन भागवत के तलाक वाले बयान को मूर्खतापूर्ण बताकर ट्रोल हुईं सोनम, यूजर्स बोले- 'अपने बॉलीवुड को..'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kahaan Hum Kahaan Tum - फोटो : Social Media
टीवी की दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि हाल ही में शुरू हुए शो कुछ समय टीवी पर बिताकर बंद हो जाते हैं, क्योंकि लोग उन्हें पसंद नहीं करते और शो की टीआरपी नहीं आती। लेकिन अब टीवी के एक ऐसे शो के बंद होने की खबर आई है जिसकी कहानी भी दर्शकों के मुताबिक है और टीआरपी में भी शो अच्छा है। हम बात कर रहे हैं टीवी के लोकप्रिय शो 'कहां हम कहां तुम' की, जिसका पर्दा बहुत ही जल्द गिरने वाला है।

माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने की 'कहानी' छोटे परदे पर भी हिट, लेकिन निर्माताओं ने ले डाला ये बड़ा फैसला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें