फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Major Twitter Review: फैंस को भा गई देश के सुपरहीरो की कहानी, अदिवी शेष की परफोर्मेंस ने जीता दिल

Fri, 03 Jun 2022 11:30 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया
जून के शुरू हुए महीने के पहले हफ्ते में कई बड़े सितारों की फिल्मों सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेगा बजट और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को टक्कर देने के लिए साउथ की दो फिल्में 'विक्रम' और 'मेजर' रिलीज हो चुकी हैं। इनमें से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी, इस बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, हां हम आपको अदिवी शेष स्टारर फिल्म 'मेजर' का पहला शो देखने वाले लोगों का सोशल मीडिया रिएक्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 26/11 हमलों की भयावह तस्वीर सामने लाने वाली इस फिल्म ने लोगों के दिल में वही मंजर जगाते हुए, देश के एक ऐसे मेजर की कहानी उन्हें दिखाई जिसे देख उनकी आंखें नम हो गईं।  
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म मेजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोगों ने ट्विटर पर दिए रिएक्शन 
अदिवी शेष नॉर्थ के लोगों के लिए चाहे एक नया चेहरा हों लेकिन साउथ में वह एक जाना-माना नाम हैं। उनके फैंस फिल्म रिलीज होते ही बिना किसी इंतजार के सिनेमाघरों में उनकी 'मेजर' देखने पहुंच गए। दर्दनाक पर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मेजर' देखते ही फैंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बायोपिक के लिए अपने विचार साझा करने शुरू कर दिए हैं। फैंस ने फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स देते हुए ट्विटर पर इसकी खूब तारीफ की है। जहां कई लोगों ने इसे एक 'भावनात्मक' फिल्म बताया, वहीं कुछ ने अदिवी शेष स्टारर फिल्म को 'बहादुर सैनिकों को अब तक की सबसे बेहतरीन श्रद्धांजलि' बताया।
विज्ञापन

3 of 5
major - फोटो : insta
फैंस ने जमकर की तारीफ 
बहादुर एनएसजी कमांडो मेजर संदीप की इस कहानी ने लोगों को इतना भावुक कर दिया कि वह ट्विटर पर भी अपनी भावनाओं को बताने से खुदको रोक नहीं पाए।  एक यूजर ने लिखा, "मैं फिल्म मेजर की रेटिंग नहीं कर सकती। इस फिल्म को भावनाओं के साथ महसूस करना चाहिए और उन लोगों की असली देशभक्ति का सम्मान करना चाहिए। दिल को छू लेने वाले दृश्य जो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को परिभाषित करते हैं, निस्संदेह बहादुर सैनिक को सबसे बेहतरीन श्रद्धांजलि है।"
 

4 of 5
major - फोटो : insta
एक दूसरे ने लिखा,"मुझे फिल्म देखकर बहुत गर्व हुआ और आदिवी शेष, शशि टिक्का, साई मानजरेकर  आप सभी को धन्यवाद। हमें भारत के ऐसे बहादुरों का कहानी, "हीरो - मेजर संदीप उन्नीकृष्णन" की कहानी हम तक लाने और दिखाने के लिए धन्यवाद।"  एक अन्य फिल्म के दूसरे पार्ट की तारीफ करते हुए लिखा,"फिल्म का दूसरा हाफ बहुत अच्छा था। आखिरी 40 मिनट फिल्म का दिल और जान है, भावनाएं बहुत अच्छी तरह से दिखाई गई हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी 
फिल्म में दिखाया गया है कि मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ने कैसे मुंबई आतंकी हमले में अपनी जान की परवाह किए बिना कई लोगों की जान बचाई, जिसके लिए उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा फिल्म में मेजर संदीप के माता-पिता, उनकी  प्रेम कहानी और उनकी सेना में हुई ट्रेनिंग को भी दर्शाया गया है। 'मेजर' का निर्माण सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और महेश बाबू की जीएमबी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है और इसका निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया है। फिल्म में अदिवी शेष और साई मांजरेकर के अलावा शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज, रेवती और मुरली शर्मा शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें