फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Major: फिल्म देख भावुक हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता- पिता, फिल्म से जुड़ी पूरी टीम को किया धन्यवाद

Fri, 03 Jun 2022 06:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

एक तरफ जहां पूरा देश बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेजर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर था, वहीं दूसरी तरफ दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता के लिए भी यह फिल्म देखना उतना ही गर्व का पल था।
विज्ञापन
1 of 6
मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक तरफ जहां पूरा देश बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेजर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर था, वहीं दूसरी तरफ दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता के लिए भी यह फिल्म देखना उतना ही गर्व का पल था, क्योंकि यह उनके बेटे की प्रेरणादायी सफर, बहादुरी और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में उनके बलिदान की कहानी है।
विज्ञापन

2 of 6
मेजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मेजर आज रिलीज हो चुकी हैं और इस फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों, इंडस्ट्री और क्रिटिक्स ने समान रूप से सराहा बल्कि दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता ने भी फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है। ऐसे में कह सकते है कि मेजर ने सबके दिलों को जीत लिया है।

 

विज्ञापन

3 of 6
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की तारीफ करते हुए दिवंगत संदीप के पिता के. उन्नीकृष्णन ने कहा, "हमने जो देखा और सहा है, यह उसका बेहद अच्छा प्रतिबिंब है। इसने हमारी सभी बुरी यादों को भुला दिया है। यह एक बहुत अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है (तेलुगू और हिंदी में) और मैं 'मेजर' की पूरी टीम को तहे दिल से बधाई देता हूं।"

4 of 6
मेजर ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब

के. उन्नीकृष्णन ने आगे ये भी कहा, “संदीप ने अपनी आखिरी सांस तक अपने देश के लिए लड़ाई लड़ी और वह हमेशा दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन और मोटिवेशन का सोर्स बना रहेगा। 'मेजर' की पूरी टीम तारीफ की हकदार है। फिल्म ने  सभी डिपार्टमेंट्स में कमाल किया है, चाहे वह अभिनय हो, निर्देशन हो, या साउंड और एडिटिंग हो। 

 

विज्ञापन

5 of 6
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा  कि फिल्म की टीम हमारे घर आई और सभी तस्वीरों को कॉपी किया और इसे पर्दे पर इतनी अच्छी तरह से पेश किया कि संदीप के साथ हमारी सभी अच्छी यादें ताजा हो गईं। मैंने अपना करियर हैदराबाद में शुरू किया था और यहां संदीप के साथ रहता था जब वह यहां तैनात था। 'मेजर' की पूरी टीम को धन्यवाद”।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आदिवी शेष स्टारर फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित। फिल्म एक डेकोरेटेड NSG कमांडो की कहानी है, जो 26/11 के हमलों के दौरान दर्जनों को बचाते हुए शहीद हो गए। ऐसे में इस फिल्म में मेजर को पूरी डिग्निटी और ग्रेस के साथ पर्दे पर उतारने के लिए एक्टर को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने सराहा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें