Mumbai diaries 26/11
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीरीज का नाम- मुंबई डायरीज 26/11
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
'मुंबई डायरीज' मुंबई हमलों पर बनी एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसमें बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्स की कहानी को पास से दिखाने की कोशिश की गई है। यह वह डॉक्टर हैं, जिन्होंने न सिर्फ इस हमले में घायल लोगों की जान बचाई थी, बल्कि वह खुद भी एक इन हमलों के पीड़ितों में से एक थे। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने काम के प्रति अपने कर्तवय को नहीं छोड़ा और डट कर खड़े रहे। डर, दर्द और खौफ का यह मंजर कैसा था, वह आप इस आठ एपिसोड की सीरीज को देखकर समझ सकते हैं। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इसी सीरीज में मोहित रैना, कोंकणा सेन शर्मा, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज और मिशल रहेजा जैसे कलाकारों ने काम किया है।