फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैने प्यार किया' में सलमान खान के साथ ये सीन करने पर फूट-फूटकर रोईं थीं भाग्यश्री, ये थी वजह

Sun, 09 Jun 2019 07:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
maine pyar kiya - फोटो : file photo
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत को लेकर काफी चर्चा में छाए हुए हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई भारत दर्शकों के दिलों को न केवल छू रही है बल्कि बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म भारत के कुछ सीन ऐसे हैं जो तारीफ के काबिल फिल्माए गए हैं। दर्शक फिल्म के कुछ सीन की काफी तारीफ कर रहे हैं इस बीच हम आपको सलमान खान की पहली फिल्म एक ऐसे सीन के बारे में बताते हैं जिसको करने के बाद एक्ट्रेस भाग्यश्री काफी रोई थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
maine pyar kiya - फोटो : file photo
सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' पहली फिल्म थी। बताया जाता है कि इस फिल्म के बाद भाग्यश्री रातों रात सुपरहिट हीरोइन बन गई थीं। 'मैंने प्यार किया' से जुड़े भाग्यश्री के ढेरों किस्से भी हैं जो आज भी सुनने को मिलते हैं। फिल्म 'मैंने प्यार किया' साल 1989 में आई थी। इस फिल्म का 'कबूतर जा-जा' गाना उस समय काफी हिट रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
bollywood flashback bhagyashree salman khan - फोटो : file photo
बताया जाता है कि इस गाने में सलमान खान को उनके साथ बाहों में भरने वाला एक सीन करना था। जैसी ही इस सीन को शूट किया गया तो भाग्यश्री फूट-फूटकर रोने लगी थीं। इसके बाद सलमान खान घबरा गए और उसे पूछा कि उन्होंने कुछ गलत कर दिया क्या.? सलमान खान की इस बात का जवाब अभिनेत्री ने न में दिया।

फिल्म का यह सीन शूट हो जाने के बाद 'मैंने प्यार किया' के डायरेक्टर ने भाग्यश्री से रोने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वह रुढ़ीवादी परिवार से हैं उनके परिवार ने आज तक चूड़ीदार से ज्यादा ड्रेस पहनने की इजाजत नहीं दी। ऐसे में बाहों में भरने वाला सीन करते हुए वह घबरा गईं और रोने लगीं। 
 

4 of 5
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
बताया जाता है कि इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने अभिनेत्री को अपनी मर्जी से सीन करने की इजाजत दे दी थी। भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में पटवर्धन राजघराने में हुआ। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा माने जाते हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। पहली फिल्म के बाद ही भाग्यश्री ने शादी का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : social media
पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री का स्टारडम चमक गया था। उनकी और सलमान खान की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया। ऐसा माना जा रहा था कि भाग्यश्री उस दौर की बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देंगी लेकिन शादी के बाद उनका करियर खत्म हो गया। उन्होंने हिमालय दसानी से शादी कर ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें