अमित सेठी और मिमोह चक्रवर्ती
- फोटो : फाइल
बायोपिक 'मैं मुलायम सिंह यादव' में मुलायम सिंह यादव का किरदार अभिनेता अमित सेठी ने निभाया है। अपने किरदार के बारे में अमित ने बताया कि उनके लिए यह किरदार बहुत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मुलायम के बराबर खुद को स्थापित करना उनके लिए मुश्किल काम रहा। फिल्म मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव का किरदार वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने अदा किया है। इसके अलावा गोविंद नामदेव, प्रकाश बेलवाड़ी, सुप्रिया कर्णिक, मुकेश तिवारी, जरीना वहाब, अनुपम श्याम, राजकुमार कनौजिया, सयाजी शिंदे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सुवेंदु राज घोष ने किया है।