फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Main Hoon Khalnayak: ट्रेंड हो गया इमरान हाशमी का टाइगर 3 अवतार, इन सितारों ने भी पहना खलनायक का खतरनाक चोला

Tue, 17 Oct 2023 09:56 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
मैं हूं खलनायक - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों में जितना पावरफुल विलेन का किरदार होता है, उतना ही बड़ा और पावरफुल हीरो का किरदार हो जाता है। लेकिन जब हीरो विलेन बनकर फिल्मों में आए हैं तो कई बार वह फिल्म के हीरो पर भी भारी पड़े हैं। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर लांच हो चुका है। किसर बॉय के तौर पर बदनाम रहे अभिनेता इमरान हाशमी इस फिल्म में जबर्दस्त विलेन के किरदार में हैं। आइये जानते हैं, हिंदी सिनेमा के ऐसे हीरो के बारे में जो पर्दे पर विलेन बनकर भी छाए और जिन्होंने हीरो से ज्यादा वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

2 of 12
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय दत्त 
अभिनेता संजय दत्त ने सुभाष घई की फिल्म 'खलनायक' में ऐसे विलेन का किरदार निभाया कि दर्शकों की सहानुभूति लूट ले गए। 6 अगस्त 1993 को रिलीज हुई इस फिल्म में संजय दत्त का बिल्लू का ऐसा किरदार था जो फिल्म के हीरो जैकी श्रॉफ पर भरी पड़ा था।  इस फिल्म के अलावा संजय दत्त 'वास्तव', 'दाग- द फायर', 'कांट'', 'अग्निपथ', 'पानीपत', 'केजीएफ 2' और 'शमशेरा' जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा कर खूब वाहवाही लूट चुके हैं।  ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' में  कांचा चीना किरदार के किरदार में  वह ऋतिक रोशन पर भारी पड़े थे। वहीं, फिल्म 'शमशेरा' में दारोगा शुद्ध सिंह के किरदार में संजय दत्त ने रणबीर कपूर का रंग फीका कर दिया था।

विज्ञापन

3 of 12
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनी देओल 
अभिनेता सनी देओल इन दिनों 'गदर 2' की जबरदस्त सफलता को लेकर सुर्खियों हैं।  सनी देओल भी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं।  पहली बार उन्होंने फिल्म 'अर्जुन पंडित' में विलेन की भूमिका निभाई थी जब प्यार में धोखा खाने के बाद गैंगस्टर बन जाते हैं। राहुल रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 अगस्त 1999 को रिलीज हुई थी।  सनी देओल 'फॉक्स' और 'ढिश्कियाऊं' जैसी फिल्मों  में भी विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। 'फॉक्स' में सनी देओल ने विलेन की भूमिका में अपने अभिनय से दर्शकों को काफी प्रभावित किया था।

4 of 12
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जैकी श्रॉफ 
लंबे समय तक हिंदी सिनेमा में हीरो बनकर राज करते आये अभिनेता जैकी श्रॉफ 27 अक्टूबर 2000 को रिलीज फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ में विलेन बनकर आए। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने आतंकवादी समूह के मुखिया हिलाल कोहतिस्तान का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, संजय दत्त और प्रीति जिंटा की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म के अलावा जैकी श्रॉफ ने  सनी देओल की फिल्म 'फर्ज' में विलेन बनकर अपने दमदार अभिनय से किरदार में जान फूंक दी थी।  वह 'हैपी न्यू ईयर', 'अपना सपना मनी मनी' जैसी कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं।

विज्ञापन

5 of 12
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार 
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों भले ही अपनी फिल्म 'मिशन रानीगंज - द ग्रेट भारत रेस्क्यू' को लेकर सुर्खियों हैं, लेकिन वह भी कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाकर वाहवाही लूट चुके हैं। अक्षय कुमार पहली बार नीरज बोहरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'खिलाड़ी 420' में विलेन बनकर आए थे। यह फिल्म 29 दिसंबर 2000 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार 'अजनबी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'ब्लू  'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' और रजनीकांत की फिल्म '2. 0' में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। आखिरी बार वह फिल्म 'बच्चन पांडे' में विलेन की भूमिका में नजर आए।

विज्ञापन

6 of 12
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुनील शेट्टी 
अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने करियर में जहां 'मोहरा' 'दिलवाले], धड़कन जैसी कई फिल्मों में हीरो की दमदार निभाई हैं, वही शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' में पहली बार विलेन की भूमिका निभाकर चर्चा में हैं।  इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने एक आतंकवादी राघवन दत्ता का किरदार निभाया था। यह फिल्म 30 अप्रैल 2004 को रिलीज हुई थी।  इस फिल्म के अलावा  रजनीकांत की फिल्म 'दरबार'  में भी सुनील शेट्टी विलेन का किरदार निभा चुके हैं। पिछले साल सुनील शेट्टी ने वेब सीरीज 'धारावी बैंक' से ओटीटी डेब्यू किया। इस सीरीज में उन्होंने थलाइवा की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

7 of 12
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जॉन अब्राहम 
निर्देशक संजय गढ़वी की  फिल्म 'धूम' में अभिनेता जॉन अब्राहम विलेन बन कर आए तो दर्शकों ने उनके स्टाइल और एक्टिंग को को काफी पसंद किया। 27 अगस्त 2004 की रिलीज हुई इस फिल्म में  जॉन अब्राहम का  फिल्म 'धूम' में ऐसा किरदार था जो अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा पर भारी पड़ा था। इस फिल्म के बाद जॉन अब्राहम 'न्यूयॉर्क’, 'रेस 2', 'मदहोशी' और 'शूटआउट एट वडाला' में भी विलेन का किरदार निभा चुके हैं। आखिरी बार वह यशराज बैनर की फिल्म 'पठान' में भी विलेन की जबरदस्त भूमिका में दिखे। जॉन अब्राहम ने इस फिल्म में आतंकवादी जिम की भूमिका निभाई थी और फिल्म में शाहरुख खान को जबरदस्त टक्कर देते नजर आए थे।  

8 of 12
अर्जुन रामपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अर्जुन रामपाल
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने पहली बार 9  दिसंबर 2005 को रिलीज फिल्म 'एक अजनबी' में विलेन की भूमिका निभाई थी जो किडनैपिंग की साजिश रचता है। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, पेरिजाद जोराबियन और केली दोरजी की मुख्य भूमिकाएं थी। विलेन के किरदार में अर्जुन रामपाल के किरदार को खूब पसंद किया।  इस फिल्म के अलावा  वह 'वादा', 'ओम शांति ओम', ’रा वन'  जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। पिछली बार वह  कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' में एक खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आए थे। इस किरदार में अर्जुन रामपाल को काफी पसंद किया, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

9 of 12
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैफ अली खान 
निर्देशक विशाल भारद्वाज  की फिल्म 'ओमकारा' में लंगड़ा त्यागी के किरदार में सैफ सैफ अली खान को काफी पसंद किया गया। 28 जुलाई 2006 को रिलीज हुई  इस फिल्म में सैफ अली का विलेन लंगड़ा त्यागी का ऐसा किरदार था जो फिल्म के हीरो अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय पर भारी पड़ा था। अपनी हीरो की छवि से सैफ अली खान  ने पहली बार विलेन की भूमिका निभाई और लंगड़ा त्यागी सैफ अली खान के करियर का सर्वश्रेष्ठ किरदार माना जाता है। 'ओमकारा' के अलावा सैफ अली खान 'लाल कप्तान', 'क्या कहना', 'तानाजी'  में विलेन की भूमिका निभा चुके है। पिछली बार वह ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण के किरदार में नजर आए थे। 

10 of 12
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान 
अभिनेता आमिर खान ने यशराज बैनर की फिल्म 'धूम 3' में पहली बार विलेन का किरदार निभाया था। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 दिसंबर 2013 को रिलीज हुई थी।  इस फिल्म में आमिर खान ने अपने चेहरे पर खतरनाक अभिव्यक्ति के साथ  बाइक स्टंट सीन से दर्शकों को काफी प्रभावित किया। इस फिल्म में आमिर खान ने दोहरी भूमिका निभाई थी। 

11 of 12
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोविंदा 
हिंदी सिनेमा में लंबे समय तक हीरो बनकर राज करते आए हिंदी सिनेमा के सदाबहार एक्टर गोविंदा ने यशराज बैनर की फिल्म 'दिल किल' में कट्टर विलेन की भूमिका निभाई थी। शाद अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 नवंबर 2014 को रिलीज हुई थी। गोविंदा पहले इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने के लिए राजी नहीं थे, लेकिन अपनी पत्नी सुनीता के सुझाव पर इस फिल्म में विलेन बनने के लिए राजी हुए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अली जफर और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिका थी। यह फिल्म नहीं चली, लेकिन गोविंदा का विलेन अवतार फिल्म के कलाकारों पर भारी पड़ा था। 

विज्ञापन

12 of 12
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इमरान हाशमी 
अभिनेता इमरान हाशमी  ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में रिलीज फिल्म 'फुटपाथ' से की। वह 'मर्डर', 'गैंगस्टर', 'आवारापन', 'डर्टी पिक्चर' और 'राज 3' जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म 'टाइगर 3' में वह पहली बार विलेन की जबरदस्त भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में वह  सलमान खान को विलेन बनकर इमरान हाशमी जबरदस्त टक्कर देते नजर आ रहे हैं।  फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि इमरान हाश्मी का इस फिल्म में बहुत ही जबरदस्त किरदार है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें