फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Main Atal Hoon: 'किसी प्रोपेगेंडा का हिस्सा नहीं बनेगी फिल्म', मैं अटल हूं को लेकर बोले पंकज त्रिपाठी

Thu, 11 Jan 2024 11:49 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली और उभरते हुए सितारे हैं। इन दिनों पंकज अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। फिल्म की रिलीज में महज कुछ दिन ही बचे है। वहीं, इसकी रिलीज से पहले पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि निर्माताओं ने सुनिश्चित किया है कि फिल्म किसी प्रोपेगेंडा का हिस्सा नहीं बनेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
मै अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी ने एक साक्षात्कार में कहा, 'मैं अटल हूं समझदार और आकर्षक तरीके से बनाई गई है। यह अटल जी के जीवन की कहानी है और आजादी के बाद से भारत की यात्रा की भी। चुनाव कैसे होंगे, मतदान कैसे होगा, समाज कैसे बदला। इस बायोपिक का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा देना भी है'।
विज्ञापन

3 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज ने आगे कहा, 'जब मैं पहली बार 'मैं अटल हूं' सेट पर पहुंचा, तो मुझे आत्मविश्वास महसूस नहीं हुआ। मैं शूटिंग के पहले दिन कभी भी आश्वस्त नहीं होता, चाहे भूमिका कोई भी हो, काल्पनिक हो या गैर-काल्पनिक। मैं हमेशा सोचता हूं, मैं क्या करूंगा? मुझसे यह कैसे होगा? दो-तीन दिनों से मैं किरदार का सुर ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहा था।'
फैंस को भाया 'फाइटर' में ऋतिक रोशन का झुर्रियों वाला लुक, लोगों ने किंग खान की डंकी से कर दी तुलना
 

4 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिपाठी ने आगे कहा, 'मैं अटल हूं की शूटिंग के पहले दिन मैं सभी ऊंचे-ऊंचे इशारे और उनकी मुद्राएं कर रहा था। मैं अटल जी की नकल नहीं करना चाहता था और न ही प्रोस्थेटिक्स मेकअप की मदद से उनके लुक के मामले में उनके करीब जाना चाहता था, मुझे उनकी आत्मा को पकड़ना था।' साक्षात्कार में बातचीत के दौरान फिल्म के प्रोपेगेंडा बनने को लेकर पंकज ने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने इसके प्रामाणिक होने के लिए हर संभव प्रयास किया है। यह फिल्म किसी प्रोपेगेंडा का हिस्सा नहीं बनेगी।
'पब्लिसिटी के लिए नहीं, मुनव्वर से जवाब मांगने गई हैं', आयशा के भाई शाहबाज का बड़ा बयान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज ने आगे कहा, 'हम इसके बारे में जागरूक और सचेत थे, लेकिन हमारा पूरा उद्देश्य अटल जी के व्यक्तित्व को बड़े पर्दे पर सामने लाना था। चूंकि यह फिल्म एक बायोपिक है, इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना था कि चीजें तथ्यात्मक रूप से सही हो। मुझे लगता है कि व्यक्ति को स्क्रीन पर सबसे ईमानदार तरीके से पेश करना चाहिए। हम इंसान हैं, हमारे अंदर अच्छाइयां और कमियां दोनों हैं और इसे इसी तरह से स्क्रीन पर पेश किया जाना चाहिए'। गौरतलब है कि 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
अगले साल रिलीज होगी ‘हनुमान’ की सीक्वल, प्रशांत बोले, ‘ये सब राम नाम का प्रताप है..’
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें