फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल बाद जब पाकिस्तान लौटीं मलाला तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ऐसे किया स्वागत

Fri, 30 Mar 2018 07:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाल ही में स्मोंकिंग करने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। माहिरा ने अब 6 साल बाद अपने मुल्क पाकिस्तान लौटीं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का स्वागत किया है।
विज्ञापन

2 of 4
माहिरा ने ट्वीटर पर मलाला का स्वागत करते हुए ट्वीट किया है कि 'वैलकम होम बेबी गर्ल'। माहिरा के इस ट्वीट को उनके काफी फैंस ने लाइक और रिट्वीट किया है। पता हो कि माहिरा शाहरुख की फिल्म 'रईस' में नजर आ चुकीं हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
वहीं बात करें मलाला यूसुफजई की तो वह करीब 6 साल बाद अपने मुल्क पाकिस्तान लौटी हैं। मलाला पर साल 2012 में पाकिस्तान के तालिबान आतंकियों ने हमला कर दिया था। 6 साल पहले मलाला ने लड़कियों की शिक्षा की वकालत की थी। इस कारण तालिबानी आतंकवादियों ने उनके सिर पर गोली मार दी थी। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि माहिरा खान का बीते दिनों एक इवेंट शो के दौरान बैकस्टेज पर सिगरेट पीते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। स्मोंकिंग के कारण माहिरा को सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल कर दिया था। उनकी इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के भद्दे कमेंट भी किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें