फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में लाइव शो के दौरान ही महिला एक्टिविस्ट को दी गई गालियां, अब माहिरा खान ने लगाई क्लास

Thu, 05 Mar 2020 01:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
खलील-उर-रहमान,माहिरा खान - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तानी लेखक और निर्देशक खलील-उर-रहमान इन दिनों महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से आलोचना झेल रहे हैं। निर्देशक ने लाइव शो के दौरान महिला पेनालिस्ट Marvi Sirmed के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें बुरा भला कहा। इसके बाद हर तरफ लोग उन्हें तमीज से बात करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
mahira khan
अब इस मामले में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी उन्हें जमकर लताड़ा है। माहिरा ने ट्वीट कर उन्हें दिमागी रूप से बीमार बताया है। माहिरा ने अपने ट्वीट में लिखा- 'मैंने जो कुछ अभी देखा और सुना उसे सुनकर हैरान हूं। हद दर्जे का बीमार आदमी है। टीवी पर एक महिला को गाली देने के बावजूद आखिर किस वजह से इस शख्स को एक के बाद एक प्रोजेक्ट मिल रहे हैं। अगर हम इस तरह की सोच को खत्म नहीं कर पा रहे हैं तो हम भी उतने ही दोषी हैं।' 
 
विज्ञापन

3 of 4
Mahira Khan - फोटो : file photo
बता दें पाकिस्तान में चल रहे 'मेरा जिस्म, मेरी मर्जी' अभियान पर हुई डिबेट उस वक्त आपत्तिजनक बहसबाजी में बदल गई जब जानी-मानी नारीवादी, ऐक्टिविस्ट और विश्लेषक मारवी सिरमद ने मेरा जिस्म, मेरी मर्जी का नारा लगा दिया। मारवी का नारा सुनकर खलील भड़क गए और उन्हें अपशब्द कहने लगे। खलील ने कहा, 'तेरा जिस्म है क्या, कोई थूकता तक नहीं तुझ पर। बीच में मत बोल, अपना मुंह बंद रख।' उनके इस बयान के बाद माहिरा ने भी उनकी आलोचना की।
विज्ञापन

4 of 4
Mahira Khan
इससे पहले माहिरा उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्हें रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्मोकिंग करते हुए देखा गया था। इस तस्वीर को लेकर माहिरा को जमकर ट्रोल किया गया था। माहिरा ने शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म रईस से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में माहिरा की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। हालांकि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर अब बैन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें