फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जिनके बारे में उनके फैंस बहुत कम ही जानते होंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऐसी अभिनेत्रियों की जो शादीशुदा होकर भी आज तक कभी अपनी मैरिज लाइफ को लेकर चर्चा में नहीं आईं। इतना ही नहीं इन एक्ट्रेस ने कब तलाक लिया इसकी भी चर्चा नहीं हुई। एक नजर ऐसी ही अभिनेत्रियों पर।
विज्ञापन
2 of 6
Mahira Khan
- फोटो : file photo
माहिरा खान
पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान ने साल 2017 में शाहरुख खान की फिल्न रईस से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था। माहिरा ने साल 2007 में क्रियेटिव डायरेक्टर अली अंसारी से शादी की थी। अली अंसारी और माहिरा की शादीशुदा जिंदगी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया।
विज्ञापन
3 of 6
Aditi Rao Hydari
- फोटो : file photo
अदिति राव हैदरी
भूमि, पद्मावत और मर्डर 3 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अदिति राव हैदरी भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिसके हसबैंड और तलाक के बारे में शायद ही किसी को पता होगा। अदिति राव हैदरी ने साल 2009 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी, लेकिन इस दोनों की शादी कुल 4 साल चल सकी और फिर इन दोनों ने तलाक ले लिया।
4 of 6
Waluscha De Sousa
- फोटो : amar ujala mumbai
वलूशा डिसूजा
शाहरुख खान की फिल्म फैन में उनकी पत्नी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस वलूशा डिसूजा भी शादीशुदा हैं। 39 साल की वलूशा डिसूजा रॉबिंसन ने 2002 में मशहूर मॉडल मार्क वलूशा डिसूजा से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। वलूशा और मार्क ने 2013 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
Mallika Sherawat
- फोटो : Social Media
मल्लिका शेरावत
ख्वाहिश, मर्डर और हिस्स जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं मलिका शेरावत भी अपने पति से तलाक ले चुकी हैं। उनके पति का नाम करण सिंह गिल है। मल्लिका शेरावत ने साल 2000 में उनसे शादी की थी। ठीक एक साल बाद मल्लिका ने करण सिंह गिल से तलाक ले लिया।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन दोनों के बीच अच्छा तालमेल न होने के कारण करिश्मा ने साल 2016 में संजय कपूर से तलाक ले लिया।