फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिरा खान को पाकिस्तान में नहीं मिल रही इज्जत, वजह बना बॉलीवुड का यह खास दोस्त

Sun, 25 Mar 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
mahira khan
पिछले साल माहिरा खान उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्हें रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क की एक रेस्त्रां के बाहर स्मोकिंग करते हुए देखा गया था। इन तस्वीरों में माहिरा को सिगरेट पीने और बैकलेस ड्रेस पहनने को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था और भला बुरा कहा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में इस कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन तस्वीरों को लेकर मुझे ट्रोल किया गया, यह सब सोचकर मुझे अपमानित महसूस होता है।
 
विज्ञापन

2 of 4
mahira khan
बीबीसी के 'हार्ड टॉक' शो में माहिरा ने उन तस्वीरों को लेकर हुई कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए कहा, 'मेरे पूरे करियर में ऐसा पहली बार था कि मुझे इस तरह किसी विवाद में घसीटा गया हो। यह मेरे लिए बहुत ही अजीब स्थिति थी। जाहिर सी बात है यह सब देखकर किसी को भी अपमान महसूस होगा कि कोई आपके निजी क्षणों की तस्वीरें खींच लें और वायरल कर दें।'
विज्ञापन

3 of 4
mahira khan
पाकिस्तान के लोगों में उनके लिए गुस्से को लेकर माहिरा ने कहा, 'तस्वीरों को लेकर हंगामा तो होना ही था, क्योंकि इन तस्वीरों में मैं हूं... मुझे पाकिस्तान के लोग बहुत प्यार और सम्मान करते हैं। उन तस्वीरों में कुछ चीजें ऐसी हैं जिसमें वे मुझे देखना नहीं पसंद करेंगे।इसलिए उन्होंने इस तरह गुस्सा किया।' माहिरा ने रणबीर के साथ तस्वीरों को लेकर हुए विवाद को भद्दा और बेतुका बताया।
विज्ञापन

4 of 4
mahira
आपको बता दें, माहिरा और रणबीर की ये तस्वीरें उस वक्त की हैं जब संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर न्यूयॉर्क गए थे। उन्हीं दिनों माहिरा खान भी वहीं थीं और जिस होटल में माहिरा खान ठहरी थीं वहां रणबीर कपूर उनसे मिलने पहुंचे थे। जब ये दोनों होटल के बाहर निकले तो किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें