फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की हीरोइन को पाक एक्टर ने दी मां का रोल निभाने की सलाह, अब एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Thu, 01 Aug 2019 07:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahira Khan and Firdous Jamal - फोटो : file photo
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) पर कुछ दिन पहले फिरदौस जमाल ने विवादित बयान दिया था। जमाल ने माहिरा को ना केवल उम्रदराज कहा बल्कि उन्हें औसत दर्जे की मॉडल भी बताया। फिरदौस जमाल के इस बयान के बाद कई एक्ट्रेस माहिरा के समर्थन में उतरीं। साथ ही उन्होंने फिरदौस को खरी-खोटी भी सुनाई। अब इस पूरे विवाद पर माहिरा खान ने पोस्ट पर फिरदौस जमाल को करारा जवाब दिया है। माहिरा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Mahira Khan - फोटो : file photo
माहिरा खान ने लिखा- 'उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मेरा साथ दिया। मैंने उन लोगों से कुछ भी नहीं कहा था इसलिए समर्थन मिलना और भी खास हो जाता है। बतौर कलाकार मैं अपनी इंडस्ट्री पर गर्व करती हूं। मैं अपने सीनियर कलाकारों की आभारी हूं। मैं अपने आप पर गर्व महसूस करती हूं और अपने सफर पर भी। मैं गर्व से कह सकती हूं कि जो सही था मैंने वही किया, ना कि वो जो दूसरों को मेरे लिए सही लगा। मैं ऐसा आगे भी करती रहूंगी। इंशा अल्लाह।' 
विज्ञापन

3 of 5
Mahira Khan - फोटो : file photo
माहिरा ने आगे लिखा- 'दुनिया में बहुत सारे लोग नफरत करने वाले हैं, इसलिए प्यार को चुनिए। अन्य लोगों की राय के प्रति सहिष्णु हों और लड़ाई को मानसिकता के विरुद्ध होने दें, क्योंकि एक सफल महिला होना लोगों के लिए डरावने विचार से कम नहीं है। एक-दूसरे को चुनना बंद करें ताकि यह उद्योग और हमारा देश किसी दूसरे की तरह न पनपे।' माहिरा खान के इस पोस्ट को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं और उन्हें समर्थन दे रहे हैं।
 

4 of 5
Firdous Jamal - फोटो : file photo
दरअसल, इस मामले की शुरुआत एक टॉक शो के दौरान हुई थी। इस शो में पाकिस्तानी एक्टर फिरदौस जमाल बतौर मेहमान गए थे। इस शो के दौरान फिरदौस ने फिल्मी दुनिया पर बात करते हुए कहा था- 'ये बात कहते हुए माफी चाहूंगा, लेकिन उनके पास हीरोइन बनने की कोई क्वालिटी नहीं हैं, वह एक औसत दर्जे की मॉडल हैं। वह अभिनेत्री नहीं हैं। माहिरा की उम्र हो चुकी है और उनके उम्र की अभिनेत्रियां ज्यादातर मां का रोल निभाती हैं न कि नायिका का।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mahira khan
फिरदौस के इस ट्वीट के बाद 'सनम तेरी कसम' में नजर आ चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने माहिरा का समर्थन किया था। आपको बता दें, माहिरा खान शाहरुख खान के साथ रईस फिल्म में नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म साल 2017 में आई थी। रईस को राहुल ढोलकिया ने डायरेक्ट किया था। रईस के साथ ही माहिरा ने बॉलीवुड में कदम रखा था, हालांकि पाकिस्तानी एक्ट्रेस के विरोध के चलते वह फिल्म के प्रमोशन में नजर नहीं आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें