महिमा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, बाल्ड होना सुंदर है और ये बिल्कुल है। लेकिन कुछ लोगों ने मुझे ये भी सलाह दी कि विग भी कूल दिखती हैं तो आपको जो भी अच्छा लगे आप लगा सकती हैं। कई लोगों ने मुझे नेचुरल दिखने वाली विग्स भी लाकर दी। मैं पिछले दिनों कई लोगों से मिली, जिन्होंने नोटिस भी नहीं किया कि मैंने विग पहनी है। लेकिन कुछ भांप भी गए, लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता।