फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिमा चौधरी को छोड़ इस खिलाड़ी ने संजय दत्त की दूसरी बीवी से रचाई थी शादी, नहीं चल सका रिश्ता

Fri, 13 Sep 2019 12:45 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mahima Chaudhry - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में हर दिन सैकड़ों-हजारों लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं लेकिन यहां कुछ ही लोगों के सितारे चमक पाते हैं। बॉलीवुड की ऐसी ही एक्ट्रेस में से एक हैं महिमा चौधरी। जिन्हें पहली ही फिल्म से रातों रात सफलता मिली। 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग में जन्मीं महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी है।
विज्ञापन

2 of 6
Mahima Chaudhary
महिमा ने बॉलीवुड में साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया। फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। फिल्म के साथ-साथ महिमा ने आमिर खान के साथ एक कोला ब्रैंड का एड कर चर्चा में आई थीं। यह एड 'परदेस' के रिलीज से पहले ही आया था। 'परदेस' भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी लेकिन उसके बाद उनका करियर कुछ खास ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

3 of 6
mahima chaudhary
महिमा चौधरी अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। महिमा का नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ जुड़ा था। वो करीब 6 साल तक पेस के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन यह रिश्ता आगे तक नहीं चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए। लिएंडर के साथ ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे जिन्हें जानकर हर कोई हैरान रह गया।

4 of 6
rhea pillai
महिमा ने कहा था कि लिएंडर पेस भले ही एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं लेकिन वह बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। उन्होंने मुझे धोखा दिया है। बता दें कि साल 2005 में लिएंडर और महिमा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी दौरान लिएंडर की नजदीकियां संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई के साथ बढ़ती जा रही थी। महिमा से ब्रेकअप के बाद लिएंडर ने रिया से शादी की लेकिन दोनों के बीच भी तलाक हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
mahima chaudhary
साल 2006 में अचानक महिमा चौधरी की शादी की खबर आई। बताया गया कि प्रेग्नेंसी की वजह से महिमा ने जल्दबाजी में शादी की। उन्होंने आर्किटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की। दोनों की एक बेटी अरियाना हैं। महिमा और बॉबी की ये शादी ज्यादा दिनों नहीं चली और 2013 से वो अपने पति से अलग रहने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mahima chaudhary
फिल्में छोड़ने के बाद महिमा चौधरी रियलिटी टीवी शोज करने लगीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपना करियर खत्म होने के पीछे इसे भी जिम्मेदार बताया। महिमा ने कहा कि सिंगल मदर होने की वजह से फिल्मों में काम करना काफी मुश्किल था। पैसे कमाने के लिए वो इवेंट्स में जाने लगीं। साथ ही रियलिटी टीवी शोज करने लगीं। जिससे उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें