फिल्म 'परदेस' से हिट होने वाली महिमा चौधरी का आज जन्मदिन है वो 44 साल की हो रही हैं। महिमा ने इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में गंगा के किरदार ने उन्हे रातोंरात दर्शकों के दिलों की रानी बना दिया।
विज्ञापन
2 of 9
महिमा चौधरी
शाहरुख जैसे बड़े स्टार के होने के बावजूद महिमा ने फिल्म से अपनी पहचान बनाई। गांव की लड़की गंगा के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। महिमा पर फिल्माया गाया गाना 'आई लव माई इंडिया' समेत फिल्म के सारे गाने भी खूब मशहूर हुए। परदेस के बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई।
पढ़ें- ऐश्वर्या के साथ 'रोमांस' करने वाले थे माधवन, कर दी ऐसी डिमांड फिल्म से निकाल दिए गए बाहर!
विज्ञापन
3 of 9
महिमा चौधरी
इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला। 1997 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में परदेस शामिल रही। महिमा को फिल्मी पंडितों ने 1997 की बॉलीवुड की खोज करार दिया। महिमा एक साथ चार-चार फिल्में करने लगीं। लेकिन उनके हिस्से नाकामयाबी आई।
पढ़ें- इस फिल्म ने 'बाहुबली' को भी चटाई धूल, 3 दिन में ही कमा लिए 1150 करोड़
4 of 9
महिमा चौधरी
महिमा के पहली हिट के बाद फिल्में तो लागातार मिली लेकिन एक हिट के लिए वे तरसती रहीं। 'दाग' और 'धड़कन' से उनके हिस्से में थोड़ी सराहना आई। इसके बाद वो धीरे-धीरे साइड हीरोइन हो गईं। 2006 के बाद उन्हें छोटे-मोटे रोल मिलने भी बंद हो गए।
पढ़ें- डेब्यू करने के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार के साले, ऑडिशन के समय ये कहकर कर दिए जाते थे रिजेक्ट
विज्ञापन
5 of 9
महिमा चौधरी
कई सालों बाद महिमा ने एक बंगाली थ्रिलर मूवी 'डार्क चॉकलेट' में इंद्राणी मुखर्जी का किरदार निभाया। यह फिल्म शीन बोरा मर्डर केस पर बेस्ड थी। फिल्म में महिमा ने दो कॉम्प्रोमाइज किए। एक वो फिल्म में जवान लड़की की मां बनीं दूसरा उनका किरदार विलेन का था। फिल्में ना होने पर उन्होंने हालात के आगे झुकना ठीक समझा। जबकि दूसरी हीरोइनें कम उम्र में 'मां' का रोल करना पसंद नहीं करतीं।
पढ़ें- राजकुमारी की तरह जीती हैं अंबानी की बेटी ईशा, इतनी कम उम्र में संभाल रहीं 4710 करोड़ का साम्राज्य
विज्ञापन
6 of 9
महिमा चौधरी
2008 में उनकी आई उनकी फिल्म 'गुमनाम' के बाद तो वो पर्दे से गायब ही हो गईं। फिल्म 'परदेस' में महिमा को फिल्ममेकर सुभाष घई ने कास्ट किया था। हालांकि फिल्म हिट होने के बावजूद उन्होंने कई बार इस फिल्म के मिलने की कीमत चुकाने की बात कही।
विज्ञापन
7 of 9
अभिनेत्री महिमा चौधरी
महिमा ने सुभाष घई पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में कहा था कि पिछली बातों को याद करके क्या फायदा। ऐसा कहकर महिमा ने इस बात से किनारा कर लिया था। महिमा की फिल्मों में एंट्री भी काफी दिलचस्प है।
8 of 9
महिमा चौधरी
उन्होंने कॉलेज के दौरान ही एक ब्यूटी कॉम्पटीशन जीता था। कॉलेज के बाद वह दिल्ली आ गईं। 90 के शुरुआती सालों में उन्होंने कई छोटे-छोटे विज्ञापन किए और एक म्यूजिक चैनल पर उन्हें देख कर सुभाष घई ने उन्हें अपनी फिल्म 'परदेस' के लिए साइन कर लिया।
सुभाष घई ने ना सिर्फ महिमा को बॉलीवुड में ब्रेक दिया बल्कि उनक नाम रितु चौधरी से बदलकर महिमा चौधरी भी कर दिया। लेकिन 'परदेस' जैसी सफलता उनको दोबारा नहीं मिली। लीड हीरोइन के तौर पर फिल्मकारों ने उन पर भरोसा नहीं दिखाया। फिल्मों की नाकामयाबी के साथ ही निर्माता-निर्देशकों ने भी उन्हें भुला दिया और धीरे-धीरे वो पर्दे से गायब हो गईं।