फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमेश के रानू मंडल को मौका देने पर अभिनेत्री ने बताई आपबीती, काम के बदले कैसे की जाती है 'डिमांड'

Fri, 30 Aug 2019 11:07 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media
लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी आने वाली फिल्म में गाने का मौका दिया है। हाल ही में हिमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें रानू के साथ वो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। हिमेश की सभी तारीफें कर रहे हैं। अब इस पर एक अभिनेत्री ने अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Mahika Sharma - फोटो : Instagram
अभिनेत्री माहिका शर्मा ने कहा- 'हर किसी की किस्मत रानू की तरह नहीं होती है। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना संघर्षों से भरा है। रानू खुशकिस्मत हैं कि बॉलीवुड में सोशल गोल्स सेट करने के लिए उन्हें कुछ लोगों ने ब्रेक दिया लेकिन यह इंडस्ट्री इतनी भी अच्छी नहीं है। ऐसी लाटरी लगने में लोगों को सालों लग जाते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Mahika Sharma - फोटो : social media
माहिका आगे कहती हैं कि 'हम जैसी खूबसूरत लड़कियों को सिर्फ दरिंदे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते और फिर मीटू जैसे मामले हमारे सामने आते हैं। यहां काम पाना सबसे बड़ा संघर्ष है। यहां लोग पहले मीटिंग के लिए 10 बार बुलाएंगे। इसमें से 9 बार वो आपकी खूब तारीफ करेंगे और 10वीं बार वो किसी फेवर के लिए कहेंगे। वो इस तरह की डिमांड साफ-साफ नहीं करेंगे बल्कि अहसास कराएंगे।'

4 of 5
mahika sharma - फोटो : Instagram
माहिका ने कहा कि 'मैं हिमेश रेशमिया की सराहना करती हूं कि उन्होंने रानू मंडल को ये शानदार मौका दिया। हालांकि इससे उनकी आने वाली फिल्म हैप्पी, हार्डी और हीर को एक्स्ट्रा पब्लिसिटी मिलेगी। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि सलमान खान ने रानू मंडल को एक आलीशान घर दिया है जिसकी कीमत 55 लाख बताई जा रही है। यही नहीं कहा जा रहा है उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' में भी रानू को गाने का मौका दिया है। भले ही सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी कोई जानकारी नहीं है कि सलमान खान ने वाकई रानू की मदद की है या नहीं। 

पढ़ें: बॉलीवुड के बाद अब भाजपा नेता भी हुए भी हुए रानू मंडल के फैन, इस तरह की तारीफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें