फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माही गिल ही नहीं ये 3 स्टार्स भी रह रहे लिव-इन में, एक तो अक्षय कुमार की हैं हीरोइन

Wed, 03 Jul 2019 03:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahie Gill, Arjun and Amy - फोटो : file photo
सेट पर हुए हमले के बाद माही गिल (Mahie Gill) एक बार फिर से चर्चा में हैं। माही ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा राज खोला जिसके बारे में अभी तक लोग अंजान थे। माही गिल ने बताया कि वह लिव-इन रिलेशनशिप में है और उनकी एक बेटी भी है। माही के इस बयान से बॉलीवुड में खलबली मच गई। माही गिल ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहती हो। बॉलीवुड में कई सारे स्टार्स है जो लिव-इन में रह रहे हैं। वहीं कई एक्ट्रेस बिना शादी के मां बनीं। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया
माही गिल (Mahie Gill) लिव-इन में ब्वॉयफ्रेंड के साथ रह रही हैं। इस बार का खुलासा माही ने इंटरव्यू में किया। माही ने इंटरव्यू में कहा- 'मेरा एक ब्वॉयफ्रेंड है। हम जल्द शादी करेंगे, लेकिन शादी करने और नहीं करने से हमारे रिश्ते में कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे आजादी और स्पेस दोनों की जरूरत है। हम दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। हां, हम लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। शादी भी जल्द होगी।'
विज्ञापन

3 of 5
amy jackson and george panayiotou - फोटो : instagram
अक्षय कुमार की हीरोइन एमी जैक्सन मंगेतर जॉर्ज के साथ लिव-इन में रह रही हैं। सोशल मीडिया पर एमी मंगेतर के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले एमी ने पोस्ट करके बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। एमी ने प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए लिखा था- 'मैं इस गुड न्यूज को बताने का कबसे इंतजार कर रही थी और आज का दिन सबसे सही है। मैं तुमसे इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। अब मैं तुम्हें हमारे बच्चे से मिलाने से रोक नहीं सकती।' 

4 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
अर्जुन रामपाल ने पिछले साल मई में पत्नी मेहर जेसिया से तलाक ले लिया था। शादी के 20 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। अब अर्जुन रामपाल एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अर्जुन फिर से पिता बनने वाले हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो मां बनने वाली हैं। गैब्रिएला ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। इसमें अर्जुन, गैब्रिएला के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी नहीं की है। यह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
इन दोनों के अलावा सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के लिव-इन में रहने की खबरें आ रही हैं। यह दोनों अपने प्यार का इजहार खुलेआम सोशल मीडिया पर तो पहले ही कर चुके हैं। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सुष्मिता और रोहमन बांद्रा के अपॉर्टमेंट में लिव-इन में रह रहे हैं। सुष्मिता की दोनों बेटियों से भी रोहमन का स्पेशल बांड हैं। यहां तक कि सुष्मिता सोशल मीडिया पर रोहमन को अपनी बेटियों का पिता भी बता चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें