फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल बाद माही गिल का छलका दर्द, बोलीं- 'अगर किसी बार गर्ल की जरूरत होती है तो मुझे बुलाया जाता है'

विज्ञापन
1 of 6
माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में बिंदास और बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली अभिनेत्री माही गिल का मानना है कि असल जिंदगी में वो बहुत शर्मीली है, लेकिन वही दूसरी तरफ वो दबंग महिला भी है। वह कहती हैं वे इस तरह के किरदार निभाकर थक गई है। वह कहती हैं कि अगर किसी सेक्सी या बार गर्ल की जरूरत होती है तो मुझे बुलाया जाता है। इसके साथ ही अगर कोई वैश्या या शराब हाथ में लिए महिला का रोल है तो भी माही गिल यानि मुझे याद किया जाता है। वह कहती हैं, ''मेरे पास 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर' जैसे कई किरदार आते हैं लेकिन अब मुझे कुछ नया करना है।''
विज्ञापन

2 of 6
Mahie Gill - फोटो : file photo
आवाज उठाने पर मिला इंसाफ
बीबीसी हिंदी से खास बातचीत में माही गिल एक घटना को याद करते हुए बताती हैं कि हाल ही में मेरे और मेरी टीम के साथ छेड़छाड़ हुई। मैं और मेरी पूरी टीम अल्ट बालाजी की एक सीरीज की शूटिंग कर रही थी। तभी कुछ लोग आए और गुंडागर्दी करने लगे। ''मैं दस साल से मुंबई में शूटिंग कर रही हूं। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ लेकिन मुंबई के पास बाहरी क्षेत्र में ये सब होता रहता होगा शायद और वही हमारे साथ भी हुआ। वो लोग आए और मार पीट करने लगे।"
विज्ञापन

3 of 6
mahie gill - फोटो : social media
इस घटना के सिलसिले में हम मुख्यमंत्री से मिले और पुलिस ने उन्हें जल्दी ही ढूंढ निकाला। ये सब मेरे सामने हुआ तो मैं आगे आई और टीम के लिए इंसाफ मांगा। मुझे लगता है जिसके सामने ऐसी घटना हो उन्हें सामने आना चाहिए। लोगों को शांत नहीं बैठना चाहिए और आवाज बुलंद करनी चाहिए। माही को बॉलीवुड में काम करते करीब दस साल से भी ज्यादा हो रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें वो मौका नहीं मिला जो वो चाहती थी।

4 of 6
Mahie Gill - फोटो : file photo
माही बताती हैं कि बॉलीवुड में कई लोग बड़े घराने से हैं लेकिन जरूरी नहीं सब अच्छी एक्टिंग भी करें। अगर आप मेरा करियर ग्राफ देखेंगे को आपको पता चलेगा कि मुझे टाइपकास्ट (एक ही जैसी भूमिका निभाना) कर दिया गया है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए माही कहती हैं, ''लोग मेरे पास एक जैसे रोल लेकर खूब आते हैं। मैं बार-बार वही किरदार नहीं करना चाहती हूं इसलिए कम काम करती हूं। एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे कुछ अलग करना है। मैं भी चाहती हूं कि मेरी फिल्में भी परिवार के साथ देखी जा सकें। मैंने 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' फिल्म की, जिसमें मेरा किरदार दबंग महिला का है।"
विज्ञापन

5 of 6
Mahie Gill - फोटो : file photo
माही बताती हैं कि निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' ने मेरी जिंदगी ही बदल दी। सब कुछ बहुत ही अच्छा चल रहा था। कई सारे लोगों ने लगातार फोन किए और कई फिल्मों के लिए ऑफर भी आए लेकिन अचानक मैं डिप्रेशन का शिकार हो गई। जो साल मेरे लिए सबसे अच्छा होना चाहिए था उसी साल न जाने मेरे साथ ऐसा क्या हुआ कि मैं डिप्रेशन में चली गई। फिर मुझे तिगंमांशु धुलिया की साहेब बीवी का किरदार मिला। मैं उनकी शुक्रगुजार हूं, मैं कभी नहीं भूलूंगी कि उन्होंने मुझ पर ऐसे में विश्वास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जिमी शेरगिल और माही गिल - फोटो : अमर उजाला
'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' में माही गिल के अलावा जिम्मी शेरगिल, सौरभ शुक्ला, पवन मल्होत्रा, सुप्रिया पिलगांवकर और नंदीश संधु भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसका निर्देशन मनोज झा ने किया है और इसके निर्माता है अजय सिंह राजपूत हैं। फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें