फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में डांस कर रही थीं ये अभिनेत्री, देखते ही अनुराग कश्यप ने दिया था फिल्म का ऑफर

Thu, 19 Dec 2019 08:08 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
Mahie Gill - फोटो : social media
अभिनेत्री माही गिल 19 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। माही को हिंदी सिनेमाजगत में 16 साल हो चुके हैं। इस दौरान माही ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए फिर चाहे 'देव डी' फिल्म की पारो हो या फिर 'साहब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म की माधवी देवी। तो चलिए माही गिल के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 
विज्ञापन

2 of 6
माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया
कम ही लोगों को पता है कि माही गिल का असली नाम रिम्पी कौर गिल है। माही मुख्य रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा माही ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले वो पंजाबी फिल्मों में ही काम करती थीं।  
विज्ञापन

3 of 6
Mahie Gill - फोटो : file photo
माही ने साल 2003 में फिल्म 'हवाएं' की थीं लेकिन साल 2009 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' में उन्हें सबने नोटिस किया। इसके बाद माही को कई ऑफर्स मिलने लगे साथ ही कई अवॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किए। माही को अनुराग कश्यप ने एक पार्टी में देखा था जिसके बाद उन्हें फिल्म 'देव डी' मिली।

4 of 6
Mahie Gill - फोटो : social media
एक इंटरव्यू में माही ने बताया था कि उन्हें एक बर्थडे पार्टी की वजह से 'देव डी' मिली थी। वह बर्थडे पार्टी में चार घंटे से डांस परफॉर्म कर रही थीं। उस पार्टी में अनुराग कश्यप भी मौजूद थे। उन्होंने माही को वहां नोटिस किया। इसके  बाद अनुराग ने उन्हें 'देव डी' के लिए अप्रोच किया।
विज्ञापन

5 of 6
Mahie Gill - फोटो : social media
'देव डी' फिल्म के लिए माही को साल 2010 में फिल्मफेयर अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स कैटेगरी में मिला था। इसके बाद माही ने स्क्रीन अवॉर्ड मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर फीमेल का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। हिंदी और पंजाबी फिल्मों के अलावा माही ने तेलुगू फिल्म में भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म अभिनेत्री माही गिल - फोटो : amar ujala
फिल्मों में आने से पहले ही या यूं कहें कि मुंबई आने से पहले ही माही गिल अपने पति से अलग हो चुकी थीं। एक इंटरव्यू के दौरान माही ने बताया- 'मेरी पहली शादी नहीं चल पाई क्योंकि उस वक्त मैं बहुत कम उम्र की थी और समझदार नहीं थी। मैं अपने पूर्व पति से अब भी बात करती हूं।' पहले पति से माही की एक बेटी वेरोनिका हैं।

अक्षय कुमार ने दे डाली अमित शाह को सलाह, पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने पर पर बोली ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें