फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माही विज की मां को मिली रेप की धमकी, अभिनेत्री बोलीं- है दम तो सामने आ वरना...

Thu, 12 Mar 2020 07:22 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahhi Vij - फोटो : instagram
टीवी अभिनेत्री माही विज और अभिनेता जय भानुशाली बीते दिनों रियलिटी टीवी शो 'मुझसे शादी करोगे में पहुंचे थे। इस दौरान पारस छाबड़ा ने किसी महिला कंटेस्टेंट को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि जो जय भानुशाली को बिलकुल पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों पारस और जय के बीच बहस हो गई। लेकिन बात सिर्फ यहीं नहीं थमी। सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने माही विज और जय भानुशाली को ट्रोल करना शुरु कर दिया। यहां तक कि इस विवाद में उनकी बेटी तारा का भी नाम घसीटा जाने लगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
Mahhi Vij - फोटो : Social Media
बेटी का नाम विवाद में खींचे जाने पर माही विज को गुस्सा आ गया और उन्होंने ट्विटर पर ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। माही ने लिखा, 'मेरी बेटी को बीच में मत ला। है दम तो सामने आ वरना भोंकना बंद कर। धिक्कार है तुम पर और तुम्हारे परिवारों पर जिन्होंने तुम जैसे घटिया लोगों को जन्म दिया।'

विज्ञापन

3 of 5
Mahhi Vij and Jay Bhanushali - फोटो : twitter
स्पॉटबॉय के मुताबिक माही विज ने बताया कि एक यूजर ने लिखा था कि, 'मैं तुम्हारी मां का रेप कर दूंगा।' इसके बाद वो काफी गुस्से में आ गईं और उन्होंने ट्रोल को धमकाते हुए लिखा कि अगर सके अंदर दम है तो वह उन्हें ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आकर मिले। माही इसके बाद सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचीं।


 

4 of 5
Mahhi Vij and Jay Bhanushali - फोटो : twitter
माही ने ये भी बताया कि उन्होंने धमकी देने वाला का पुलिस स्टेशन में एक घंटे तक इंतजार किया लेकिन वो नहीं आया। उसने अपने ट्वीट्स भी डिलीट कर दिए जिस वजह से माही साइबर सेल में उसकी शिकायत नहीं कर पाईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paras Chhabra, Shehnaaz Kaur Gill - फोटो : social media
इधर माही के पति जय भानुशाली ने पारस की हरकत को लेकर चैनल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, '2 बार टाइप करके डिलीट किया हूं। अब अगर बताऊंगा कि उसने लड़की के बारे में क्या क्या बोला है तो दुनिया उसे वापस वहां भेज देगी जहां से वो आया है। लेकिन जब चैनल ने ही उन कॉमेंट्स को एडिट कर दिया तो हम भी एडिट करके भूलना चाहेंगे। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते। शांति रहे बस।'

मुंबई में आज रात मलंग की सक्सेस पार्टी का धमाल, पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर असर कायम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें