सलमान के साथ 'वांटेड', 'दबंग', 'रेडी' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके बॉलीवुड एक्टर और निर्माता महेश मांजरेकर ने सलमान की सजा पर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान की चर्चा चारों ओर हो रही है। पता हो कि बीती रात महेश सलमान से मिलने उनके घर पहुंचे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
निर्माता महेश मांजरेकर ने काला हिरण मामले में सलमान को मिली सजा को लेकर कहा है कि हर इंसान गलती करता है लेकिन जब सलमान खान गलती करते हैं तो उनके मामले को काफी तूूल दिया जाता है। पीटीआई भाषा से बात करते हुए महेश ने यह भी कहा सलमान ऐसे व्यक्ति हैं जो इल्जाम अपने ऊपर लेने के लिए तैयार रहते हैं। वह आखिरी समय तक ऐसा करते रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
महेश ने आगे कहा है कि कौन इंसान गलती नहीं करता है..?? मैं भी निश्चित तौर पर गलतियां करता हूं, लेकिन सलमान जब भी गलतियां करते हैं, तो उनके मामले को काफी तूल दिया जाता है। पता हो कि काला हिरण शिकार मामले में सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को 'संदेह का लाभ' देते हुए बरी कर दिया था।
7 अप्रैल को काला हिरण मामले में जेल से छूटने के बाद सलमान के घर बीती रात महेश मांजरेकर सलमान से मिलने उनके घर पहुंचे थे। आपको बता दें कि सलमान खान को 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। यह मामला साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग के दौरान का हैै। कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद सलमान खान को दो दिन जोधपुर कोर्ट में ही काटने पड़े थे।