फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से आने के बाद सबने छोड़ा साथ, तो पुराने दोस्त ने पकड़ा संजय दत्त का हाथ

Thu, 04 Aug 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
मुश्किल समय में ही दोस्त की पहचान होती है। संजय दत्त के जीवन में यह दोस्त निर्देशक महेश मांजरेकर के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन

पुराने दोस्त ने निभाया संजय दत्त का साथ

2 of 7
ऐसे वक्त में जबकि संजय की जेल से रिहाई के बाद सिर्फ फिल्मों की अटकलें लग रही थीं आखिरकार महेश उनके साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। बैंग बैंग के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद से लेकर कई नए निर्देशकों के नाम सामने आ रहे थे, जो संजय दत्त को लेकर फिल्म बनाने के इच्छुक थे।
विज्ञापन

पुराने दोस्त ने निभाया संजय दत्त का साथ

3 of 7
मुश्किल यह कि निर्माता संजय पर मोटी रकम लगाने को तैयार नहीं थे। फिल्म ट्रेड में आ रही खबरें कह रही हैं कि निर्माताओं के गणित के अनुसार आज की तारीख में संजय दत्त की फिल्म टिकट खिड़की पर पचास करोड़ का बिजनेस नहीं कर सकती है। ऐसे में उन्हें लेकर कोई बड़ी फिल्म बनाने को राजी नहीं है। साथ ही एक अन्य अड़चन यह आ रही है कि कोई नहीं जानता कि दर्शक संजय की वापसी को कैसे लेंगे?

पुराने दोस्त ने निभाया संजय दत्त का साथ

4 of 7
- फोटो : gettyimages
संजय दत्त का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी बताता है कि 2006 में लगे रहो मुन्नाभाई के बाद उनकी दर्जन भर से ज्यादा फिल्में फ्लॉप रहीं। अग्निपथ (2012) के बाद तो डिपार्टमेंट (2012), जिला गाजियाबाद (2013), पुलिसगिरी (2013), जंजीर (2013) और उंगली (2014) तो सुपरफ्लॉप रहीं। अतः उनके कमबैक की बातें को खूब की जा रही थीं मगर फिल्म बनाने को कोई आगे नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

पुराने दोस्त ने निभाया संजय दत्त का साथ

5 of 7
इन कठिन दौर में संजय के जन्मदिन पर पिछले दिनों मांजरेकर सामने आए। वह संजल को लीड रोल में लेकर मराठी फिल्म दे धक्का का हिंदी रीमेक करेंगे और महाराष्ट्रीयन कहानी में पंजाबी तड़का लगाया जाएगा। यह एक रोड ट्रिप की पारिवारिक कहानी है। जिसमें संजय एक परिवार के मुखिया की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का स्क्रीनप्ले मांजरेकर ने ही लिखा है।
विज्ञापन

पुराने दोस्त ने निभाया संजय दत्त का साथ

6 of 7
- फोटो : solaris
मांजरेकर के अनुसार फिल्म में सारे इमोशन हैं। इसमें कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और इमोशन सब कुछ है। इसके अलावा कहानी में कुछ थ्रिल जैसी बातें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने दोस्त ने निभाया संजय दत्त का साथ

7 of 7
- फोटो : gettyimages
जानकार कह रहे हैं कि संजय दत्त को ऐसी ही कहानी की जरूरत है जिसमें वह अपना हर रूप दिखा सकें। पता नहीं कौन सा अंदाज दर्शक पसंद कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें