फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में होने जा रही इस नए स्टार किड की बोहनी, बहन को मिला सलमान खान के साथ मौका और भाई को...

Thu, 11 Feb 2021 06:39 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
सत्या मांजरेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नए साल में एक नया स्टार किड परदे पर लॉन्च होने जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली  वेब सीरीज '1962- द वॉर इन द हिल्स' से महेश मांजरेकर के बेटे सत्या मांजरेकर हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं। उनकी बहन सई मांजरेकर ने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ से अपने करियर की शुरूआत की थी।
विज्ञापन

2 of 6
सत्या मांजरेकर और महेश मांजरेकर - फोटो : Twitter
सत्या मांजरेकर इससे पहले 'आई' और 'एफयू- फ्रेंडशिप अनलिमिटेड' जैसी मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं। सच्ची घटना पर आधारित वेब सीरीज '1962- द वॉर इन द हिल्स' में सत्या एक युवा सैनिक गोपाल का किरदार निभाएंगे। अपने पिता के साथ काम करने के बारे में सत्या कहते हैं, 'बचपन से ही मेरे पापा एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में मेरे आदर्श और प्रेरणा रहे हैं। उनके कठोर परिश्रम और संघर्ष ने मुझे हमेशा उनकी तरह बनने की प्रेरणा दी है।'
विज्ञापन

3 of 6
अभिनेत्री पूनम और अनमोल ढिल्लों - फोटो : Instagram
सत्या मांजरेकर के अलावा हाल ही में कुछ और स्टार किड्स ने भी हिंदी फिल्मों में कदम रखा है। वेब सीरीज '1962- द वॉर इन द हिल्स' की रिलीज से ठीक हफ्ता भर पहले सिनेमाघरों में एक फिल्म 'ट्यूसडेज एंड फ्राइडेज' रिलीज हो रही है। इस फिल्म से फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के बेटे अनमोल ढिल्लों हिंदी फिल्मों में कदम रखेंगे।

4 of 6
सुष्मिता सेन और रेनी सेन - फोटो : Instagram
अभिनेत्री सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन ने भी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर दी है। कुछ ही समय पहले वह एक शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' में नजर आईं। रेनी के साथ इस शॉर्ट फिल्म में कोमल छाबरिया और राहुल वोहरा भी अहम भूमिकाओं में हैं। लेकिन, स्टार किड  होने के चलते सुर्खियों में रेनी सेन ही रहीं। रेनी सेन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और मां की तरह ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आदित्य रावल - फोटो : Twitter
लॉकडाउन के दौरान फिल्म 'बमफाड़' से दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल ने हाल ही में अपने करियर की शुरुआत की है। यह कहानी एक प्रेमी जोड़े की है जो अचानक से मिलता है और एक दूसरे से प्रेम करने लगता है। सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस फिल्म में आदित्य रावल के काम की चारों तरफ खूब सराहना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियांक शर्मा - फोटो : Instagram
अभिनेता और नेता रवि किशन की बेटी रीवा किशन और पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा ने भी पिछले साल ही फिल्म 'सब कुशल मंगल' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। प्रियांक शर्मा ने हाल ही में चर्चित फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी से शादी कर ली है। रीवा किशन की दूसरी फिल्म का इंतजार उनसे ज्यादा रवि किशन के लाखों प्रशंसकों को है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें