फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया-रणबीर के रिश्ते को लेकर पापा हुए 'राजी', महेश भट्ट का ये बयान बना सबूत

Tue, 10 Jul 2018 12:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir and alia
बड़े परदे पर किया गया रोमांस अक्सर एक्टर्स की निजी जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के लवबर्ड कहे जाने वाले एक्टर्स रणबीर और आलिया के साथ हुआ। यह दोनों एक्टर्स जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे, लेकिन अब इनके रोमांस के किस्से रियल लाइफ का हिस्सा बन गए हैं। इन दोनों एक्टर्स के अफेयर की खबरों पर पहली बार महेश भट्ट ने चुप्पी तोड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir and alia
दरअसल, नीतू कपूर के जन्मदिन से पहले रणबीर कपूर आलिया से मिलने देर रात उनके घर पहुंचे थे। इस खास मुलाकात की कई तस्वीरें वायरल हुई जिसमें रणबीर और आलिया के साथ महेश भट्ट को भी देखा गया। इन तस्वीरों के वायरल होते ही सुगबुगाहट होने लगी कि आलिया, नीतू कपूर के जन्मदिन के जश्न में हिस्सा लेने के लिए पेरिस जा सकती हैं, हालांकि वह नहीं गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir and Alia
तस्वीरों के वायरल होने के कुछ वक्त बाद अब महेश भट्ट का रिएक्शन सामने आया है। महेश भट्ट का कहना है कि 'जब तस्वीरें देखीं तब पता चला कि मीडिया वाले फोटो खींचने के लिए घर के बाहर खड़े होने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग यही जानना चाहते हैं। बस मैं इतना कहना चाहूंगा अब मीडिया खुद ही अनुमान लगाए कि क्या सही में पापा राजी हैं।' जब मीडिया ने महेश भट्ट से पूछा कि क्या आप आलिया को लव लाइफ से संबंधित कोई सलाह देते हैं?

4 of 5
Mahesh Bhatt
इस पर भट्ट साहब ने कहा - 'मैं उन पेरेंट्स में से नहीं हूं जो खुद की पसंद के लिए सलाह देते हो। आलिया अब बड़ी हो गई हैं और यह उनका निजी मामला है जिसे उन्हें खुद तय करना होगा। मैं दोनों का सम्मान करता हूं उन्होंने उस वक्त सबसे बात की जब उन्होंने चाहा। आलिया अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हैं। वह मेरी और पूजा की तरह अपनी भावनाओं को लोगों के साथ खुलेआम साझा करने वाली नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
हालांकि महेश भट्ट रणबीर की तारीफ करने से बिल्कुल भी नहीं चूंके। उन्होंने कहा कि रणबीर की एक्टिंग ने हैरान कर दिया है। बिग बी की 'दीवार' के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक्टर ने किरदार को इस तरह से जिया हो। वह एकदम असली है जैसे कि आलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें