फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश भट्ट की जिंदगी का कड़वा सच- 'मैं एक मुस्लिम मां की नाजायज औलाद हूं, मेरे पिता के बारे में..'

Mon, 30 Jul 2018 10:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महेश भट्ट
बॉलीवुड को कई ऐतिहासिक फिल्में देने वाले महेश भट्ट एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं । हाल ही में एक इंटरव्यू में महेश ने अपनी जिंदगी के उस हिस्से को उजागर किया जिसके बारे में अक्सर लोग बात तक करना पसंद नहीं करते हैं ।
 
विज्ञापन

2 of 6
महेश भट्ट और आलिया भट्ट
जब महेश से पूछा गया कि वो कैसे पिता हैं । तब उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि पिता कैसा होता है । मेरे पास मेरे पिता की कोई यादें नहीं हैं । इसलिए मुझे नहीं पता कि एक पिता का क्या रोल होता है । मैं एक मुस्लिम मां की नाजायज औलाद हूं । जिन्होंने मुझे अकेले पाला । उनका नाम शिरिन मोहम्मद अली है ।'
विज्ञापन

3 of 6
Mahesh Bhatt
महेश को ये नाम किसने दिया । इस सवाल पर उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी मां से पूछा था कि मेरे नाम का मतलब क्या होता है । तब उन्होंने कहा था कि वो मेरे पिता से पूछकर बताएंगी क्योंकि उन्होंने ही मुझे ये नाम दिया । महेश मतलब होता है- महा-ईश । देवों के देव । लेकिन बचपन में मुझे ये भगवान बिल्कुल पसंद नहीं थे ।'

4 of 6
mahesh bhatt, soni razdan
'मुझे नहीं अच्छा लगा क्योंकि उन्होंने अपने ही बेटे का सिर काट दिया। इससे अच्छा होता कि मेरा नाम गणेश होता । जैसे गणेश के पिता उसके लिए अंजान थे वैसे ही मेरे पिता भी मेरे लिए अंजान थे ।' महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'अर्थ' से लेकर 'जख्म' तक में अपनी पर्सनल लाइफ को दिखाने की कोशिश की है ।
विज्ञापन

5 of 6
महेश भट्ट
महेश भट्ट कहते हैं, 'मेरे पिता नानाभाई भट्ट, मेरे लिए होकर भी नहीं थे। बस उनका सरनेम 'भट्ट' मुझे जरूर मिला । जिसकी वजह से मैं आज महेश भट्ट बन पाया ।' महेश से उनके बेटे के साथ रिश्ते को लेकर भी सवाल किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mahesh bhatt
तब उन्होंने कहा, 'राहुल 3 साल का था जब मैं घर छोड़कर चला गया था । उसे इस बात का एहसास था कि मैं किसी और औरत के लिए घर छोड़कर जा रहा हूं। मैं इसे नकारूंगा नहीं । हम बाप-बेटे के रिश्ते खराब थे लेकिन कभी खत्म नहीं हुए ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें