फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aashiqui 3: 'आशिकी 3' के अनाउंसमेंट पर आया महेश भट्ट का रिएक्शन, गुलशन कुमार के लिए कह दी ये बड़ी बात

Mon, 05 Sep 2022 06:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
महेश भट्ट, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन के पास प्रोजेक्ट्स की बिलकुल भी कमी नहीं है। हाल ही में अभिनेता के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। कार्तिक ने सोमवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम से यह जानकारी दी कि वह जल्द ही आशिकी 3 में काम करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु कर रहे हैं। बता दें कि अनु अग्रवाल और राहुल रॉय अभिनीत मूल आशिकी, जो 1990 में रिलीज़ हुई थी। इसका निर्देशन फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने किया था। इस फिल्म की घोषणा के बाद अब महेश भट्ट की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए भूषण कुमार को बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 4
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया हाउस से बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्होंने आशिकी के पहले भाग के निर्माता गुलशन कुमार के सहयोग से इस अद्भुत फ्रेंचाइजी की शुरुआत की। उन्होंने कहा, 'आशिकी फ्रैंचाइजी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए भूषण कुमार को मेरी हार्दिक बधाई। आप वास्तव में एक योग्य पिता के योग्य पुत्र हैं। गुलशन जी दूरदर्शी थे। मैं भाग्यशाली हूं कि उनके समर्थन से मैं इस फ्रेंचाइजी को बनाने में सफल रहा। बैटन अब आपके हाथ में है भूषण। ऊंची उड़ान भरिए।'
विज्ञापन

3 of 4
टीम- आशिकी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन ने भूषण कुमार, अनुराग बसु, मुकेश भट्ट और संगीतकार प्रीतम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'टीम 'ए'।' इस बारे में बात करते हुए कार्तिक ने एक मीडिया हाउस से कहा, ''आशिकी' एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और 'आशिकी 3' में काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। मैं इस अवसर के लिए भूषण कुमार और मुकेश भट्ट बहुत आभारी हूं। मैं अनुराग बसु के काम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। उनके साथ मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।'
विज्ञापन

4 of 4
आशिकी, आशिकी 2 - फोटो : social media
गौरतलब है कि आशिकी साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनु अग्रवाल और राहुल रॉय नजर आए थे। वहीं इसकी दूसरी किस्त 'आशिकी 2' 2013 में रिलीज हुई थी। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें