फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया की इस बात से पिता भी हैं हैरान, बेटी ने सरेआम कही शादी की बात

Sat, 25 Aug 2018 08:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia and Mahesh Bhatt
बॉलीवुड में तेज रफ्तार से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहीं आलिया भट्ट की कामयाबी से खुद उनके पिता और दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट भी हैरान हैं। खासकर वह अपनी बेटी की फिल्मों की विविधता से चकित हैं। गौरतलब है कि हाईवे, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी और राजी जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं आलिया हिंदी फिल्म उद्योग की शीर्ष अभिनेत्री में शुमार हो चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Alia bhatt
आलिया की सफलता का जिक्र करते हुए महेश भट्ट ने कहा, ‘मैं महसूस करता हूं कि बेटी का काम गर्व करने लायक है। उसने अपने काम से मुझे चौंका दिया है। मुझे पता था कि वह प्रतिभाशाली है और उसमें फिल्मों में सफल होने का जुनून है। लेकिन एक के बाद एक वह जिस तरह से विविधतापूर्ण फिल्में कर रही है, उससे मैं हैरान हूं। हालांकि मुझे लगता है कि यह तो सिर्फ  शुरुआत है।’ 

 
विज्ञापन

3 of 5
पूजा भट्ट
उधर, कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत अपनी बड़ी बहन पूजा भट्ट को भी अब आलिया टिप्स देने लगी हैं। खास बात यह कि पूजा भट्ट अपनी बहन की सलाह को मान भी रही हैं। अब पूजा को भी लगने लगा है कि आलिया न केवल जबरदस्त कलाकार है, बल्कि उसने कामर्शियल तौर पर भी बहुत ज्यादा नाम कमा लिया है। पूजा के मुताबिक किसी मुद्दे पर कब क्या कहना चाहिए, यह उनसे बेहतर आलिया को पता है। 

 

4 of 5
alia and pooja bhatt
आलिया ने पूजा को यह सलाह दी है कि, ‘हमेशा हर किसी को सच बताने की जरूरत नहीं है। सारे पत्ते खोलने में भलाई नहीं है।’ मीडिया से बातचीत में पूजा ने माना कि वह हमेशा से ही दिल खोलकर बातचीत करती आई हैं, लेकिन आलिया बहुत समझदारी से बात करती हैं। इसी समझदारी के बल पर आलिया इस वक्त सफल हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt,
सिंगल नहीं हैं आलिया 
फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने खुद ही स्वीकार कर लिया है कि वह अब सिंगल नहीं रहीं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया कई महीनों से डेट कर रहे हैं। दोनों ही कई बार इशारों में डेटिंग की खबरों की पुष्टि कर चुके हैं। लेकिन, अब आलिया ने खुलकर कह दिया है कि वह सिंगल नहीं है। इतना ही नहीं आलिया ने अपनी शादी के भी संकेत दे दिए हैं। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा, ‘सॉरी, मैं सिंगल नहीं हूं।’ आलिया ने यह भी कहा कि वह वह लिव इन रिलेशनशिप में विश्वास नहीं करतीं और अपने पार्टनर के साथ शादी ही करेंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें