फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चाकू लेकर महेश भट्ट का इंतजार कर रही थीं परवीन बाबी-देखते ही बोलीं-दरवाजा बंद कर दो...

Sun, 20 Jan 2019 06:49 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
parveen
बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी को सफलता ऐसी मिली थी जैसी आज तक किसी भी एक्ट्रेस को नसीब नहीं हुई, लेकिन प्यार और रिश्तों की खोखली नींव ने परवीन बॉबी की जिंदगी को इतना वीरान कर दिया था कि वो मानसिक बीमारी का शिकार हो गईं। महेश भट्ट से लेकर कबीर बेदी तक के साथ परवीन बॉबी के अफेयर्स रहे। महेश भट्ट के साथ उनका प्यार परवान तो चढ़ा लेकिन मानसिक बीमारी ने उसे भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Parveen Babi
महेश भट्ट, परवीन बॉबी की हालत को लेकर काफी परेशान थे। एक तरफ जहां परवीन अपनी इस बीमारी से हर रोज तिल-तिल मर रहीं थीं तो वहीं दूसरी तरफ महेश भट्ट को उनकी चिंता खाए जा रही थी। लेकिन एक दिन महेश भट्ट ने परवीन बॉबी की जो हालत देखी वो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोची थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Parveen Boby
महेश भट्ट के मुताबिक, 'उस दिन जब वह परवीन के घर गए तो देखा कि वो एक फिल्मी कॉस्ट्यूम में हाथ में चाकू लिए एक कोने में खड़ीं थीं। वो डर से कांप रहीं थीं। परवीन जानवर की तरह लग रही थीं। उससे पहले महेश ने उन्हें कभी ऐसे हाल में नहीं देखा थी। महेश को देखते ही परवीन बोलीं, 'दरवाजा बंद कर दो महेश। वो हमें मारने आ रहे हैं, जल्दी दरवाजा बंद करो।'

4 of 5
परवीन बाबी
महेश ने आगे कहा- 'उन शब्दों के साथ ही परवीन के साथ मेरा रिश्ता, प्यार, सुख-दुख और पाप सब खत्म हो गया। मैं पागलपन और मौत को नजरों से नजरें मिलाकर देख रहा था क्योंकि जिस शख्स से मैं प्यार करता था वो अब मर चुका था और उसी के साथ ही हमारा रिश्ता भी मर गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
parveen
परवीन बॉबी की बीमारी ऐसे लेवल पर जा चुकी थी जहां उन्हें ठीक होने की उम्मीद बेहद कम थी। इसके बावजूद महेश भट्ट ने उनका इलाज अच्छे से अच्छे डॉक्टर्स से करवाया। परवीन की हालत देखकर डॉक्टर्स का कहना था कि उन्हें ठीक करने के लिए परवीन को इलेक्ट्रिक शॉक देने होंगे। लेकिन महेश भट्ट अपने प्यार परवीन को इलेक्ट्रिक शॉक देने के सख्त खिलाफ थे। वह किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं चाहते थे। लाख जगाहों से इलाज करवाने के बावजूद भी परवीन की ये बीमारी ठीक होने का नाम नहीं ले रही थी। इसी बीमारी से परवीन जिंदगी भर तड़पती रहीं और आखिरकार एक दिन उनकी दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें