अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड के कुछ लोग सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। फिल्म इंडस्ट्री पर नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के आरोप लगाए जा रहे हैं। कुछ खास हस्तियों को तो लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं, इनमें से एक महेश भट्ट भी हैं। हाल ही में महेश भट्ट ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया कि एक बार फिर लोगों का गुस्सा उनपर फूट पड़ा।