फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की आलोचना करते ही ट्रोल हुए महेश भट्ट, यूजर्स बोले- सेक्युलर प्लेग से ग्रस्त हैं

Sun, 26 May 2019 10:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahesh Bhatt - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। खासकर सरकार के खिलाफ अक्सर उनका गुस्सा फूटता है। उन्हें मोदी सरकार का विरोधी माना जाता है। अपने ट्विट्स और बयानों के जरिए वो मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने टाइम मैगजीन के आर्टिकल को शेयर करते हुए एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा।
विज्ञापन

2 of 5
mahesh bhatt
महेश भट्ट ने पत्रकार राणा अयूब का एक आर्टिकल शेयर किया है। इस आर्टिकल का शीर्षक था- वो चुनाव जिनके चलते करोड़ों लोग डर के साए में हैं। इस आर्टिकल में राणा अयूब ने एनआरसी पॉलिसी, भीड़ द्वारा गौ रक्षा के नाम पर हत्या और ध्रुवीकरण की कोशिशों के चलते देश में एक बड़ा समुदाय अपने भविष्य को लेकर लिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
Mahesh Bhatt
महेश ने ट्वीट करते हुए लिखा 'ऐसे दस्तूर को, सुबहे बेनूर को, मैं नहीं मानता, मैं नहीं मानता।' उन्होंने लिखा कि मोदी ने खतरनाक हिंदू राष्ट्रवाद के विचारों को उन्मुक्त किया है। वे दूसरे कार्यकाल में और भी ज्यादा मजबूत होंगे।
 

 

4 of 5
Mahesh Bhatt
इस आर्टिकल को शेयर करने के बाद यूजर्स ने महेश भट्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- ये जलन है कोई जज्बात नहीं, मुल्क में मुश्किल कोई हालात नहीं, रायशुमारी फिजूल है भट्ट..। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ये जिस बीमारी से ग्रस्त है उसे सेक्युलर प्लेग कहते है, जल्द ही इनकी ये बीमारी का इलाज होगा।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क 2
वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश कई सालों बाद फिल्म सड़क 2 के साथ डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी पूजा भट्ट, आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। यह उनकी पहली फिल्म सड़क की रीमेक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें