फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्यों साथ नहीं दिख रहे रणबीर-आलिया, कहीं वजह परिवार का यह सदस्य तो नहीं?

Thu, 12 Jul 2018 08:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर और आलिया
फिल्म 'राजी' की सफलता के बाद बॉलीवुड में नई ऊंचाइयां छू रहीं आलिया भट्ट को उनके पिता महेश भट्ट ने समझाया है कि ऐसा समय जीवन में बार-बार नहीं आता, इसलिए अपना ज्यादा ध्यान काम पर दें। फिल्म की सफलता के बीच आलिया की चर्चा अचानक रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
रणबीर-आलिया के रिश्ते को दोनों के परिवारों की रजामंदी पर भी खबरें आ रही हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो हाल में महेश भट्ट ने अपनी बेटी से कहा कि वह इन अफवाहों-चर्चाओं से ज्यादा अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन

3 of 4
Alia and Ranbir
महेश भट्ट ने यह भी कहा है कि मीडिया को अनुमान लगाने की पूरी छूट है कि आलिया के पिता इस रिलेशनशिप से राजी हैं। पिछले दिनों रणबीर कपूर ने आलिया के घर जाकर महेश भट्ट से बातचीत की तस्वीरें सामने आई थीं। इसके बाद यह बात सामने आई है। पिता की सलाह को आलिया ने गंभीरता से लिया है और यही वजह है कि वह गुजरे हफ्ते रणबीर की मां नीतू सिंह की बर्थ डे और फिल्म संजू की सक्सेस पार्टी से दूर रहीं। 
विज्ञापन

4 of 4
Alia, Ranbir
वहां नहीं गईं। इन दिनों आलिया ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। रणवीर सिंह के साथ उनकी गली बॉय रिलीज को तैयार है। संजय लीला भंसाली उन्हें रणवीर के संग लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। जल्द ही उन्हें स्टूडेंट ऑफ ईयर-2 के लिए भी वरुण धवन-सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कैमियो शूट करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें