फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करने के लिए महेश भट्ट ने बदला था धर्म, जानिए जिंदगी के अनछुए पहलू

Thu, 22 Sep 2016 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
mahesh bhatt
आज 'सारांश' और 'अर्थ' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले फिल्ममेकर महेश भट्ट अपना 68वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म डायरेक्‍शन के अलावा महेश भट्ट प्रोडक्‍शन और स्क्रिप्ट राइटिंग का काम भी करते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे। करियर हो या पर्सनल लाइफ, हर जगह महेश भट्ट का नाम विवादों में आता रहा। 
विज्ञापन

महेश भट्ट के माता-पिता की नहीं हुई थी शादी, प्यार के लिए कबूल लिया था मुस्लिम धर्म

2 of 9
आज उनके जन्मदिन पर कुछ ऐसे राज खोलते हैं जिस पर उन्होंने कभी खुलकर नहीं बोला। लेकिन दबी जुबान में लोगों के बीच कानाफूसी होती रही। भट्ट साहब ज्यादातर बोल्ड विषयों पर फिल्में बनाते आए हैं। उनकी मसालेदार फिल्में दर्शकों को खूब एंटरटेन करती हैं। साथ ही उनकी फिल्मों की तरह उनकी लाइफ में भी खूब ड्रामा हुआ। 
विज्ञापन

महेश भट्ट के माता-पिता की नहीं हुई थी शादी, प्यार के लिए कबूल लिया था मुस्लिम धर्म

3 of 9
आइए आपको बताते हैं महेश भट्ट की जिंदगी से जुड़े ऐसे दिलचस्प किस्से जो आपने कभी नहीं सुने होंगे। महेश भट्ट के माता-पिता की कभी शादी ही नहीं हुई। जिसका असर उनकी जिंदगी पर पड़ा। इसी कारण उन्होंने अपनी जिंदगी में भी शादी को ज्यादा अहमियत नहीं दी। महेश की मां मुस्लिम और पिता हिंदू थे। वो हमेशा ‌अपने पिता से दूर रहे।

महेश भट्ट के माता-पिता की नहीं हुई थी शादी, प्यार के लिए कबूल लिया था मुस्लिम धर्म

4 of 9
जब महेश कॉलेज में थे तो उन्हें लोरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की से प्यार हो गया। बाद में लोरिएन का नाम बदलकर किरन भट्ट रखा गया। किरन, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं। फिल्में बनाने के दौरान उनका अफेयर परवीन बॉबी से हो गया। इससे उनकी पहली शादी में दरार पड़ गई थी। कुछ समय बाद परवीन से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए।
विज्ञापन

महेश भट्ट के माता-पिता की नहीं हुई थी शादी, प्यार के लिए कबूल लिया था मुस्लिम धर्म

5 of 9
इसके बाद महेश की जिंदगी में सोनी राजदान आईं। अभी किरन और महेश भट्ट का तलाक नहीं हुआ था लेकिन उन्होंने सोनी से शादी कर ली। इस शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था। फिलहाल महेश मुस्लिम हैं। सोनी, आलिया और शाहीन भट्ट की मां हैं। इतना ही नहीं महेश अपनी बेटी को लेकर भी कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं। 
विज्ञापन

महेश भट्ट के माता-पिता की नहीं हुई थी शादी, प्यार के लिए कबूल लिया था मुस्लिम धर्म

6 of 9
mahesh bhatt
महेश भट्ट ने उस समय एक बयान देकर सनसनी मचा दी थी जब उन्होंने कहा था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी ना होती तो वो उससे शादी कर लेते। हालांकि यह बयान मकुेश ने किसी गलत नीयत से नहीं दिया था लेकिन लोगों को उनका बयान नेक ख्याल नहीं लगा और इसकी काफी आलोचना हुई। उन्होंने स्टारडस्ट मैगजीन के लिए पूजा भट्ट के साथ किस का एक फोटोशूट कराया जो काफी विवादों में रहा।

विवाद कितने भी रहे हों लेकिन महेश आज भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। महेश का करना है कि रिश्ते भावनाओं का जामा पहनते हैं, उन्हें समाज की नजर से देखा नहीं जा सकता। मैं अपनी बेटी में अपनी मां को देख सकता हूं और एक बेहतरीन दोस्त के रूप में भी।
विज्ञापन

महेश भट्ट के माता-पिता की नहीं हुई थी शादी, प्यार के लिए कबूल लिया था मुस्लिम धर्म

7 of 9
सनी लियोन को पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनाने में भी महेश भट्ट का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके इस फैसले का बहुत विरोध किया गया था। दरअसल सनी लियोन पहली बार भारतीय टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में एक विदेशी मेहमान के तौर पर शामिल होने आई थीं। इसके कुछ दिन बाद ही महेश भट्ट ने ये घोषणा कर दी थी कि वो सनी लियोन को अपनी फिल्म में ले रहे हैं।

महेश भट्ट के माता-पिता की नहीं हुई थी शादी, प्यार के लिए कबूल लिया था मुस्लिम धर्म

8 of 9
महेश ने सनी को 'जिस्म 2' में कास्ट किया था। भले ही ये फिल्म हिट ना हुई हो लेकिन सनी के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए थे। सनी का ये सफर अब भी जारी है। महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट का नाम आतंकी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा था। इसके कारण भी वो विवादों में घिर गए थे।

पाकिस्तानी कलाकारों को बढ़ावा देने की महेश भट्ट की पुरानी आदत है। कला के क्षेत्र में ये कोई गलत बात नहीं है लेकिन दूसरे लोगों की आलोचना का उन्हें सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

महेश भट्ट के माता-पिता की नहीं हुई थी शादी, प्यार के लिए कबूल लिया था मुस्लिम धर्म

9 of 9
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा को महेश भट्ट ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाए थे। अब वो पूरी तरह गुमनाम हो चुकी हैं। उन्हें महेश ने अपनी फिल्म में अश्मित पटेल के साथ कास्ट किया था। लेकिन फिल्म के खत्म होते-होते मीरा महेश से काफी परेशान हो गई थीं। यहां तक कि उन्होंने महेश भट्ट पर गाली-गलौज करने और हाथ उठाने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें