फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वॉय चीट इंडिया' की स्पेशल स्क्रीनिंग से लापता रहा भट्ट परिवार, कहीं नाराजगी तो नहीं..!

Wed, 16 Jan 2019 04:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
emraan hashmi Mahesh Bhatt - फोटो : social media
विशेष फिल्म्स के मालिकों महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भांजे इमरान हाशमी की अगली फिल्म वॉय चीट इंडिया से इस शुक्रवार को परदा उठने वाला है। लेकिन, इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ इस बात से परदा जरूर उठ गया है कि इमरान हाशमी का अब भट्ट परिवार से कोई खास नाता नहीं रह गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Emraan Hashmi - फोटो : file photo
जन्नत और राज सीरीज की आखिरी कड़ियों ने जिस तरह इमरान हाशमी के करियर को बट्टा लगाया, उसके चलते ही इमरान ने विशेष फिल्म्स की फिल्मों से तौबा कर ली थी। अब वह खुद प्रोड्यूसर बन चुके हैं। बतौर प्रोड्यूसर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इमरान की इस पहली फिल्म की स्क्रीनिंग पर भट्ट ब्रदर्स के अलावा उनके कजिन मोहित सूरी और मिलन लूथरिया नहीं आए। 
विज्ञापन

3 of 5
Emraan Hashmi - फोटो : social media
पूजा भट्ट और आलिया भट्ट में से भी कोई उनको निर्माता बनने की शुभकामनाएं देने नहीं पहुंचा। इससे साफ जाहिर हो गया है कि इमरान हाशमी ही नहीं भट्ट परिवार ने भी उनसे किनारा कर लिया है। बात करें फिल्म वॉय चीट इंडिया की तो, यह फिल्म भारत में एजुकेशन सिस्टम में फैल रही काला बाजारी और कमजोरी को दर्शाती है।

4 of 5
emraan hashmi - फोटो : instagram
गौरतलब है कि एजुकेशन सिस्टम जैसे खास विषय पर बनी फिल्म वॉय चीट इंडिया को मेकर्स  टैक्स फ्री करवाना चाहते हैं। मेकर्स का मानना है कि फिल्म के टैक्स फ्री होने से टिकट के दाम कम होंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग फिल्म देखने जायेंगे। फिल्म मेकर्स राज्य सरकार के सामने 'वाय चीट इंडिया' को टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए फिल्म मेकर एपलिकेशन भी लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cheat india - फोटो : file photo
बता दें कि वॉय चीट इंडिया का नाम पहले चीट इंडिया था, लेकिन नाम के विवाद को देखते हुए सेंसर बोर्ड (CBFC) ने इसके नाम बदलकर वॉय चीट इंडिया कर दिया। अभिनेत्री श्रेया धनवंतरी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्जेशन सौमिक सेन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें