लाखों युवाओं के दिल की धड़कन बन चुके महेश बाबू के लिए यह साल काफी अच्छा रहने वाला है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि हाल ही में उनकी फिल्म 'भारत अने नेनु' को आपार सफलता मिली है। जिसके बाद सुपरस्टार महेश बाबू को एक और गुड न्यूज मिली है।
विज्ञापन
2 of 5
बता दें, महेश भी अब बाकी सुपरस्टार्स के साथ मैडम तुसाद म्यूजियम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद महेश ने अपने फैंस को एक ट्वीट कर दी है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने ट्वीट के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है।
विज्ञापन
3 of 5
जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'प्रतिष्ठित मैडम तुसाद का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। उनकी टीम का हर डिटेल पर इतना ध्यान देने के लिए दिल से शुक्रिया, अद्भुत!'
4 of 5
बता दें, मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने क्षेत्र में सफल रहे कई फेमस हॉलिवुड और बॉलिवुड स्टार्स के मोम से बने स्टैचू लगाएं गए हैं। अब इस फेहरिस्त में महेश का भी नाम शामिल हो गया है। महेश की हाल में रिलीज फिल्म 'भारत अने नेनु' ने बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की है।
इतना ही नहीं महेश की इस फिल्म ने 48 घंटों के भीतर ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। बता दें, इस फिल्म की कहानी राजनीति से प्रेरित है। जिसमें महेश बाबू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे हैं।