महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजामौली के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे लिए उनके साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। राजामौली गारु के साथ एक फिल्म करना 25 फिल्मों के बराबर है। यह शारीरिक रूप से बहुत कठिन होने वाला है, लेकिन मैं इसके बारे में वास्तव में बहुत उत्साहित हूं। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी। मुझे उम्मीद है कि हम कई बाधाओं को तोड़कर अपने काम को देश भर के दर्शकों तक पहुंचाएंगे।'