ना सिर्फ अमेरिका में बल्कि ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, यूके, मलेशिया जैसे कई देशों में महेश बाबू की इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, भारत अने नेनू इंटरनेशनल मार्केट में शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने विदेशों में अब तक 31.04 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।