फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश आनंद की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, प्राथमिक जांच में सामने आई मौत की असली वजह

Sun, 10 Feb 2019 05:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महेश आनंद
बॉलीवुड में 80 से 90 दशक में अमिताभ बच्चन की फिल्मों के विलेन महेश आनंद की मौत की प्राथमिक जांच में कई बातें खुलकर सामने आ रही हैं। मशहूर विलेन महेश आनंद बीते दिन अपने घर पर मृत पाए गए थे। वह 57 वर्ष के थे। महेश की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। आगे की स्लाइड में जानिए, प्राथमिक जांच में क्या बातें सामने आईं..
विज्ञापन

2 of 6
महेश आनंद
खबरों की मानें तो महेश आनंद का निधन तीन दिन पहले ही हो चुका था। पड़ोसियों ने घर के अंदर से बदबू आने की शिकायत पुलिस में की, जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो महेश को मृत पाया। महेश आनंद मुंबई के वर्सोवा में अकेले रहते थे। चौंकाने वाली अपडेट यह सामने आया है कि महेश की मौत के पीछे पहली वजह कार्डिएक अरेस्ट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
महेश आनंद
जब एक न्यूज पोर्टल ने महेश आनंद की एक्स वाइफ से उनके निधन की पुष्टि करने की कोशिश की तो उन्होंने बताया- मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। साल 2002 के बाद से हमारे बीच किसी तरह की बातचीत नहीं है। वर्सोवा पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज किया है। हाल ही में उन्होंने गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा से कमबैक किया था।

4 of 6
महेश आनंद
महेश आनंद ने शहंशाह, मजबूर, स्वर्ग, थानेदार, विश्वात्मा, गुमराह, खुद्दार, बेताज बादशाह, विजेता और कुरुक्षेत्र जैसी हिट फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से पहचान बनाई थी। गौरतलब है कि 18 साल से महेश आनंद को फिल्मों में काम ना मिलने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्हें शराब की लत भी लग गई थी। ये खुलासा शक्ति कपूर ने भी किया था।
विज्ञापन

5 of 6
mahesh anand
अंग्रेजी वेबसाइट सिनेब्लिट्ज की खबर के अनुसार, काम ना मिलने के चलते महेश काफी डिप्रेस रहते थे और उसे शराब की लत लग चुकी थी। वह ज्यादातर समय नशे में रहते थे। नशे में वह लोगों को फोन मिला देता थे। हाल ही में रिलीज हुई गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' के क्लाइमैक्स में डायरेक्टर पहलाज निहलानी ने उसको कुछ मिनट का रोल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mahesh anand
शक्ति कपूर ने आगे कहा-  'महेश आनंद ने फिल्म में अपने रोल को बखूबी निभाया। वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान पहलाज जी ने उसको शराब पीने के लिए मना किया था लेकिन वह तब भी नहीं माना था। मैंने भी उसको बहुत बार शराब पीने के लिए मना किया किया था, क्योंकि कुछ साल पहले बॉलीवुड एक्टर गेविन पैकार्ड भी शराब की लत की वजह से अपनी जिंदगी खो दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें