फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत' के बाद भी खत्म न हुई महेश आनंद की 'तन्हाई', 3 दिन बाद बॉडी क्लेम करने आया रिश्तेदार

Tue, 12 Feb 2019 10:32 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mahesh anand
महेश आनंद ने बॉलीवुड में विलेन बनकर खूब नाम कमाया । हाल ही में तंगहाली में जी रहे महेश आनंद की लाश उनके घर पर बरामद हुई । महेश कई सालों से अकेले ही जिंदगी बिता रहे थे । उनके पास 18 साल से काम नहीं था और वो फिर से बॉलीवुड में एंट्री करना चाहते थे । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
mahesh anand
निधन के बाद महेश की बॉडी का पोस्टमार्टम कराया । इसमें पता चला कि उनकी नेचुरल डेथ हुई । हैरान करने वाली बात ये थी कि अंतिम संस्कार के लिए महेश की बॉडी को क्लेम करने कोई नहीं पहुंचा । जबकि उनका बेटा त्रिशूल टोरंटो में रहता है । खबरों की मानें तो एक्ट्रेस साहिला चड्ढा उनकी बॉडी को क्लेम करने वाली थीं । 
विज्ञापन

3 of 6
mahesh anand
इससे पहले महेश की किसी बहन ने आकर बॉडी को क्लेम कर लिया । एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए साहिला ने बताया कि ये बहुत निराशाजनक था कि महेश की बॉडी को क्लेम करने के लिए पहले कोई नहीं आया । वो कहती हैं, 'अगर आखिर तक कोई नहीं आता तो मैं कुछ दोस्तों के साथ जाकर बॉडी क्लेम कर लेती ।'
 

4 of 6
mahesh anand
साहिला ने ही बताया कि 12 फरवरी को यानी आज ओशिवारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा । साहिला ने बताया कि महेश अच्छे इंसान थे । पत्नी के साथ हमेशा संबंध खराब रहे । उन्होंने 5 शादियां की थीं जबिक करीब 12 महिलाओं से उनके संबंध थे । कुछ से शादी की और कुछ के साथ लिव-इन में रहे । 
विज्ञापन

5 of 6
mahesh anand
पुलिस ने बताया था कि महेश घर में ट्रैक सूट पहने मिले थे । बॉडी के पास शराब की बोतल मिली थी । महेश आनंद को पिछले 18 साल से काम नहीं मिला था । इस वजह से वो डिप्रेशन में थे । पिछले साल फेसबुक पर फैन्स से बातचीत के दौरान उन्होंने कलाई काटकर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mahesh anand
जब यह खबर CINTAA के पास पहुंच गई तो इसकी सदस्य नूपुर अलंकार तुरंत महेश पास पहुंचीं और उन्हें आत्महत्या करने से रोक लिया। नूपुर ने बताया कि वो डिप्रेशन में थे और उन्हें ये तक नहीं पता था कि CINTAA (सिने एंड टेलीविज़न आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) क्या होता है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें