महेश आनंद
महेश ने पहली शादी एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन प्रोड्यूसर बरखा रॉय से की थी। महेश आनंद ने साल 1987 में मिस इंडिया एरिका डीसूजा से दूसरी शादी की थी। इस शादी से दोनों का बेटा त्रिशूल आनंद हैं। महेश ने अपने फेसबुक अकाउंट मैशी आनंद से साल 2017 में कई पोस्ट किए थे। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था- मेरे बेटे त्रिशूल। भगवान तुम्हें खुश रखें। मेरे मरने से पहले मुझे एक बार गले लगा लो। जिंदगी भर तुम्हें प्यार। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक गाना भी शेयर किया था और कहा था वह अपने बेटे की याद में इस गाने को रोज सुनते हैं।