फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी सहित ये 4 सेलेब्स कपिल के शो में आने से कर चुके हैं इनकार, ये 'खान' भी शामिल

Sun, 07 Jul 2019 11:20 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dhoni, Kapil and Sachin - फोटो : file photo
कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में आपने अक्सर सेलिब्रिटीज को अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए देखा होगा। फिर चाहे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amaitabh Bachchan) हो या फिर किंग खान (Shahrukh Khan)। हर कोई अपनी फिल्म के सिलसिले में 'द कपिल शर्मा' शो में पहुंचा। वहीं फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट से जुड़े कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो कपिल का मेहमान बनने से इनकार कर चुके हैं। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटीज हैं जो कपिल के शो का हिस्सा अब तक नहीं बने। 
विज्ञापन

2 of 5
एम एस धोनी - फोटो : social Media
एम एस धोनी 
महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' बनी तब कपिल शर्मा ने उन्हें शो पर इनवाइट किया था। मगर उन्होंने व्यस्तता का कारण बताकर शो पर आने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
Aamir khan - फोटो : file photo
आमिर खान 
बॉलीवुड के तीनों खानों में से सलमान खान और शाहरुख खान कई बार कपिल के शो पर आ चुके हैं। वहीं आमिर खान अभी तक एक बार कपिल के शो पर नजर नहीं आए। दरअसल, आमिर किसी भी शो में जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने से बचते हैं।

4 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : पीटीआई
सचिन तेंदुलकर 
कपिल शर्मा, सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन है। कपिल ने सचिन को भी शो पर आने का न्योता दिया था लेकिन वे नहीं आए। हालांकि विराट कोहली सहित कई बड़े क्रिकेटर्स कपिल के शो में आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanjay dutt - फोटो : instagram
संजय दत्त 
बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार कपिल शर्मा के शो पर कई बार दस्तक दे चुके हैं। जबकि संजय दत्त आज तक अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें